आईपीएल 2020 का सातवां मुकाबला आज यानी शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। चेन्नई की टीम में एक बदलाव हुआ है, जबकि दिल्ली ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। एक तरफ उम्रदराज खिलाड़ियों से भरी चेन्नई की टीम तो दूसरी तरफ युवा क्रिकेटरों से सजी दिल्ली कैपिटल्स। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला आज शानदार होने वाला है। चेन्नई की टीम इस सीजन का अपना तीसरा मैच खेल रही है तो वहीं दिल्ली का यह दूसरा मैच है। बता दें कि चेन्नई को पहले मैच में जीत, दूसरे में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली ने अपना पहला मैच सुपर ओवर में जीता था।