फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: केन विलियमसन और ईशांत शर्मा खेल रहे मैच, ऐसी है SRH और DC की प्लेइंग XI

Tue, 29 Sep 2020 07:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दो जीत से आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स आज सनराइजर्स हैदराबाद से टकरा रही है, जिसने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीता है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से मात देने वाली दिल्ली इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। दोनों ही टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अहम बदलाव किए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

चोट से वापसी कर रहे ईशांत शर्मा के लिए आवेश खान को जगह बनानी पड़ी। 
  • बल्लेबाज: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमेयर
  • विकेटकीपर: ऋषभ पंत 
  • ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस
  • गेंदबाज: अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, एनरिच नोर्त्जे
 
विज्ञापन

SRH की प्लेइंग XI

इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अभी तक निराशाजनक रही है, लेकिन आज पूर्व कप्तान केन विलियमसन को पहली बार इस सीजन में मौका मिला है। मोहम्मद नबी को बाहर बैठना पड़ा। ऋधिमान साहा की जगह जम्मू कश्मीर के 19 वर्षीय ऑलराउंडर अब्दुल समद भी अपना डेब्यू कर रहे हैं।

बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडेय, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
ऑलराउंडर्स: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, टी नटराजन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें