शारजाह में सोमवार रात खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 46वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बताया कि आंद्रे रसेल अभी भी पूरी तरह फिट नहीं है इसलिए उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं है तो जीत के रथ पर सवार किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी के आधार स्तंभ मयंक अग्रवाल भी अबतक फिट नहीं हुए हैं।