फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई इंडियंस लगातार आठवीं बार साबित हुई बदकिस्मत, इस मामले में फिसड्डी

Sun, 20 Sep 2020 05:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुंबई इंडियंस
आईपीएल की सबसे सफल और सर्वाधिक चार बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस को लीग के 13वें सीजन के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को अबू धाबी में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में गत विजेता को चेन्नई के हाथों पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ मुंबई इंडियंस को आठवीं बार आईपीएल के अपने पहले मुकाबले में हार झेलने पड़ी।
विज्ञापन

2 of 4
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl
रोहित की कप्तानी में आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम का तमगा हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस का दुर्भाग्य कहिए या बदकिस्मती, दिग्गजों से भरी इस टीम ने साल 2013 से अभी तक कभी भी टूर्नामेंट का अपना पहला मैच नहीं जीता है। 
विज्ञापन

3 of 4
मुंबई इंडियन्स - फोटो : ipl official web
टीम को 2013 में सबसे पहले आरसीबी के हाथों दो रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद 2014 और 2015 में केकेआर से हार मिली। फिर 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने हराया तो 2018 में चेन्नई और 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने पटखनी दी। अब 2020 में एक बार फिर से मुंबई इस अनचाहे रिकॉर्ड से पीछा नहीं छुड़ा पाई चेन्नई के हाथों हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की।
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा और लसिथ मलिंगा - फोटो : पीटीआई
हालांकि पिछले कुछ सालों से रोहित की कप्तानी में मुंबई ने टूर्नामेंट के शुरुआत में कमजोर शुरुआत के बावजूद जबरदस्त वापसी की है और शीर्ष पर काबिज हुई है। यही कारण है कि पहले मैच में हार के बावजूद रोहित ने टीम की कमियों को स्वीकारा। उन्होंने कहा, 'हमें इससे सबक लेने की जरूरत है। अभी शुरुआत है। हम भी अच्छी शुरुआत करना चाहते थे। इस तरह के टूर्नामेंट में यह महत्वपूर्ण होता है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें