फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी की पहली झलक, इंटरनेट पर धूम मचा रही PHOTO

Fri, 14 Aug 2020 05:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। IPL 2020 के लिए यूएई रवाना होने से पहले लगने वाले कैंप के लिए महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे। तमिलनाडु की राजधानी में 15 अगस्त से टीम मैनेजमेंट ने कंडिशनिंग कैंप लगाने का फैसला लिया था। देखते ही देखते माही की वीडियोज और तस्वीरें ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी।
विज्ञापन

2 of 7
एयरप्लेन से माही सेना - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई सुपरकिंग्स का थीम कलर यानी पीले रंग में रंगे धोनी की एक और तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे चिन्ना थाला के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी शेयर की है, जहां उनके साथ दीपक चाहर, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। याद हो कि यह पीयूष चावला का सीएसके के साथ पहला सीजन होगा।
विज्ञापन

3 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सेना के लिए विशेष लगाव रखने वाले पूर्व भारतीय कप्तान ने कोरोना महामारी के मद्देनजर मास्क भी पहना था, जो आर्मी प्रिंट का था। यह तस्वीर रांची एयरपोर्ट की है या फिर चेन्नई की, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

4 of 7
सीएसके के गेंदबाज सोनू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई पहुंचने से पहले धोनी का कोरोना टेस्ट भी हुआ था। माही के साथ एक अन्य खिलाड़ी मोनू सिंह ने भी बुधवार को कोविड-19 टेस्ट के लिए अपना सैंपल दिया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज पहले मोनू गेंदबाज मोनू कुमार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे फिर धोनी चेन्नई के लिए रवाना हो हुए।

विज्ञापन

5 of 7
एमएस धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के विश्वनाथन ने बताया कि खिलाड़ियों के शुक्रवार शाम या रात तक पहुंचने की उम्मीद है। सभी खिलाड़ियों को कोरोना वायरस के तीन टेस्ट से गुजरना होगा और अगर वे इसमें निगेटिव पाए गए तभी उन्हें 21 अगस्त को दुबई के लिए उड़ान भरने की इजाजत मिलेगी।

विज्ञापन

6 of 7
धोनी-सीएसके - फोटो : PTI
खिलाड़ियों को कोरोना वायरस टेस्ट में निगेटिव आने के बाद ही चेन्नई में उतरने की अनुमति मिलेगी। विश्वनाथन ने कहा, 'खिलाड़ी शुक्रवार यहां पहुंचेंगे और 15 अगस्त से 21 अगस्त तक उनका ट्रेनिंग कैंप चलेगा, इसके बाद वे 21 अगस्त को दुबई के लिए रवाना होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर
टीम के खिलाड़ी ऐतिहासिक एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास करेंगे और इसमें जनता और मीडिया की एंट्री को रोक दिया गया है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण आईपीएल यूएई शिफ्ट किया गया है। टूर्नामेंट का आगाज 19 सितंबर से होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें