फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: राजस्थान को आज मिलेगी मुंबई से कड़ी टक्कर, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Sun, 25 Oct 2020 10:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के लिए प्ले ऑफ की राह अब बेहद कठिन हो गई है। टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में सिर्फ चार जीतें हैं और अंक तालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है। उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए बाकी के तीनों मुकाबले बड़े रन रेट से जीतने होंगे और उसके बाद दूसरी टीमों के परिणाम के भरोसे रहना होगा। हालांकि अगर राजस्थान आज के मुकाबले में हार जाती है तो उसके लिए प्ले ऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम आज का मुकाबला जीतकर प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। ऐसे में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान की टीम में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम की बल्लेबाजी खासकर मध्यक्रम कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है, वहीं गेंदबाजी में भी आर्चर को छोड़कर कोई अन्य खिलाड़ी प्रभावित नहीं कर पाया है।

संभावित एकादस:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, मनन वोहरा, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, कार्तिक त्यागी, राहुल तेवतिया।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई की टीम पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा के बगैर उतरी थी लेकिन आज कप्तान की वापसी हो सकती है। इसके अलावा टीम में शायद ही कोई अन्य बदलाव देखने को मिले।

संभावित एकादस: 
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, ट्रेंट बोल्ट, सूर्यकुमार यादव, नाथन कूल्टर-नाइल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें