किंग्स इलेवन ने अब तक विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को मौका नहीं दिया है लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन से उनकी बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है। मुंबई को अगर मैच जीतना है तो इन दोनों को सस्ते में आउट करना होगा। राहुल और अग्रवाल दोनों ने अब तक एक-एक शतक और एक-एक अर्धशतक जमाए हैं। रॉयल्स के खिलाफ तो उन्होंने पहले विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की।
मुंबई का बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग काफी संतुलित नजर आता है। उसके पास शीर्ष क्रम में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जैसे बल्लेबाज हैं जिसके बाद पोलार्ड और हार्दिक पंड्या जैसे आक्रामक बल्लेबाज जिम्मेदारी संभालते हैं।
मुंबई के लिए अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फार्म चिंता का विषय बनी हुई है। अभी तक खेले गए मैचों में उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव दिखा। बुमराह ने तीन मैचों में तीन विकेट लिये हैं और वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं। मुंबई की टीम इस मैदान पर पहले मैच खेल चुकी है और वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उसने अपने पहले दो मैच इसी मैदान पर खेले थे।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरण, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बराड़, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, ताजिंदर सिंह, हार्डस विलोजेन।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैकलानेगेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।