फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: केकेआर की टीम में आया यह तूफानी पेसर, SRH की प्लेइंग XI में भी बदलाव

Sun, 18 Oct 2020 03:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हैदराबाद बनाम कोलकाता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अबु धाबी में रविवार को दिन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर जारी है। SRH के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर KKR को बल्ला थमाया है।  नाइटराइडर्स ने अब तक चार मैचों में जीत दर्ज की है, लेकिन उसे इतने ही मैचों में हार भी मिली है। वह अंकतालिका में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बाद चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर सनराइजर्स ने आठ मैचों में केवल तीन मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ के लिए अहम इस मैच की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव है।
विज्ञापन


कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI

नए कप्तान की अगुवाई में टीम में दो बदलाव हुए हैं। सीजन में पहली बार लॉकी फर्ग्यूसन मैदान में अपनी तूफानी गेंदबाजी की धार दिखाएंगे तो लगातार कई मुकाबलों में बैंच पर बैठने वाले 'चाइनामैन' कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है। राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल पर फिर ओपनिंग का जिम्मा होगा, लेकिन नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल को अपनी खोई फॉर्म दोबारा हासिल करनी ही होगी। प्रसिद्ध कृष्णा और क्रिस ग्रीन को इस मैच के लिए आराम दिया गया है।
  • बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन
  • विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
  • ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, पैट कमिंस
  • गेंदबाज: लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, कुलदीप यादव

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI

ऑलराउंडर अब्दुल समद और पेसर बासिल थम्पी आज का मैच खेल रहे हैं। खलील अहमद और शहबाज नदीम को बाहर किया गया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो को दमदार शुरुआत देनी होगी। मध्यक्रम में केन विलियमसन, मनीष पांडे पर फिर निगाहें होंगी, लेकिन अगर आज का मैच हैदराबाद को जीतना है तो राशिद खान को अपनी लय में लौटन होगा।
  • बल्लेबाज: डेविड वार्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग
  • विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
  • ऑलराउंडर: अब्दुल समद, विजय शंकर
  • गेंदबाज: राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, बासिल थम्पी
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें