फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: KKR और RR की होगी जोरदार भिड़ंत, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Wed, 30 Sep 2020 03:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : Social media
विज्ञापन

आईपीएल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेलने उतरेंगी। केकेआर की टीम जहां जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपना स्थान मजबूत करना चाहेगी वहीं रॉयल्स की टीम एक और जीत के साथ शीर्ष पर कायम रहना चाहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों की संभावित एकादस।

विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स:
पिछला मैच जीतकर लय में लौटी कोलकाता की टीम प्लेइंग XI में शायद ही कोई बड़ा बदलाव करे। इसकी तरफ से एक बार फिर शुभमन गिल और सुनील नरेन ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल मैदान में उतर सकते हैं। इनके अलावा गेंदबाजी में शिवम मावी, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी को मौका मिल सकता है।

बल्लेबाज: शुभमन गिल, इयोन मोर्गन, नीतीश राणा
विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन
गेंदबाज: शिवम मावी, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स:
लगातार दो मैच जीतकर शीर्ष पर कायम राजस्थान की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में यहां भी शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। एक बार फिर से जोस बटलर और स्टीव स्मिथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम की जिम्मेदारी संजू सैमसन, रोबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, मनन वोहरा को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, टॉम करन, जयदेव उनादकट और अंकित राजपूत फिर से मैदान में उतर सकते हैं।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, रोबिन उथप्पा, संजू सैमसन, मनन वोहरा 
विकेटकीपर: जोस बटलर
ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, टॉम करन, जयदेव उनादकट और अंकित राजपूत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें