फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ आज KKR कर सकती है बड़े बदलाव, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Sat, 24 Oct 2020 07:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केकेआर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज जीतना जरुरी है। हालांकि इसके लिए उसे मजबूत दिल्ली कैपिटल्स की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। कोलकाता के लिए पिछला मुकाबला किसी बुरे सपने की तरह था, ऐसे में टीम उससे उबरते हुए मजबूत वापसी करना चाहेगी। वहीं दिल्ली अपनी पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी। आइए जानते हैं कि कैसी हो सकती है दोनों की संभावित एकादस।

विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स

बैंगलोर के खिलाफ मिली करारी हार के बाद आज कोलकाता की टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में आज टीम में सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को शामिल किया जा सकता है। 

संभावित एकादस: 
इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, लॉकी फर्गुसन, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, शिवम मावी
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली की टीम में आज एनरिच नोर्त्जे की वापसी हो सकती है। बाकी टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले।

संभावित एकादस:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), कागिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, एनरिच नोर्त्जे 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें