फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: KKR से मिली हार से निराश धोनी ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार, बताया कहां हुई चूक

Thu, 08 Oct 2020 07:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी - फोटो : twitter@IPL
पंजाब के खिलाफ दस विकेट से विशाल जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से पटरी से उतर गई। बुधवार को अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में सीएसके का मध्यक्रम एक बार फिर से फेल हो गया। कोलकाता के 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

2 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
मैच में एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही चेन्नई की टीम शेन वाटसन के आउट होने के बाद फिसड्डी साबित हुई। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और फॉर्म से बाहर चल रहे केदार जाधव ने 90 और 58 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम को हार की तरफ धकेल दिया। उधर मैच के बाद कप्तान धोनी ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया।  
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने कहा, ‘बीच के ओवरों में उन्होंने दो या तीन ओवर काफी अच्छे फेंके। हमने इस दौरान विकेट गंवाए। अगर इस चरण के दौरान हमारी बल्लेबाजी बेहतर होती तो नतीजा अलग हो सकता था। शुरुआत में हमने नई गेंद से काफी रन दे दिए। कर्ण शर्मा ने काफी अच्छी गेंदबाज की। गेंदबाजों ने उन्हें 160 (167 रन) रन पर रोक दिया लेकिन बल्लेबाजों ने हमें निराश किया।’

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘अंतिम ओवरों में अगर आखिरी ओवर को छोड़ दिया जाए तो हम बाउंड्री नहीं लगा पाए और ऐसी स्थिति में आपको कुछ नया करना होता है। अगर कोई छोटी गेंद कर रहा है तो आपको बाउंड्री जड़ने के तरीके ढूंढने होते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदार जाधव - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि चेन्नई की तरफ से धोनी ने जहां 12 गेंदों में 11 रन बनाए वहीं केदार जाधव 12 गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की तरफ से दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों की स्ट्राइक रेट सबसे कम रही। वहीं शेन वाटसन ने लगातार अपना दूसरा अर्धशतक लगाया तो रविंद्र जडेजा ने आखिरी में आठ गेंदों 21 रन जड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें