मार्श सोमवार को सनराइजर्स के पहले मैच में आरसीबी की पारी का पाचवां ओवर फेंकने आए थे। यह 28 साल का गेंदबाज हालांकि चार ही गेंद फेंक पाया क्योंकि अपनी दूसरी गेंद पर आरोन फिंच का ड्राइव रोकने के दौरान उनका दायां टखना मुड़ गया, वह इसके बाद सिर्फ दो और गेंद फेंक सके और लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। मार्श बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन साफ दिख रहा था कि उन्हें खड़े होने में भी परेशानी हो रही है। SRH की ओर से 2014-15 सत्र में खेलने वाले होल्डर पिछली बार 2016 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आईपीएल में खेले थे। वह हाल में कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेले थे।