इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमों का यह पहला मुकाबला है, लेकिन दिल्ली के खेमे से खबर बुरी आ रही है। दुबई में होने वाले इस मुकाबले से पहले टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल हो गए हैँ।