फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड स्थानापन्न से लेकर चार्टर प्लेन तक, कितना अलग होगा UAE में होने वाला IPL

Mon, 03 Aug 2020 12:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
यूएई में आईपीएल - फोटो : मुंबई इंडियंस ट्विटर हैंडल
कोरोना महामारी के चलते इस बार आईपीएल यूएई में खेला जाना है। रविवार देर शाम गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में टूर्नामेंट की तारीख, समय जैसी कई छोटी-बड़ी चीजों पर अंतिम फैसला लिया गया। 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होने वाला यह 13वां संस्करण इस बार कई मायनों में अलग होगा।
विज्ञापन

2 of 10
आईपीएल - फोटो : self
आईपीएल इतिहास में पहली बार मैच शाम आठ बजे की बजाय आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे से शुरू होंगे। 53 दिन में सभी 8 टीमें 14-14 मैच खेलेंगी, सेमीफाइनल और फाइनल मिलाकर कुल 60 मैच होंगे।
विज्ञापन

3 of 10
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर
10 नवंबर यानी मंगलवार को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। लीग के इतिहास में पहली बार होगा, जब फाइनल वीकेंड (शनिवार/रविवार) की बजाय वीक-डे में खेला जाएगा।

4 of 10
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
हर चौके-छक्के पर फैंस के हल्ले से गूंजने वाले स्टेडियम अब खाली होंगे। यह पहली बार होगा, जब बिना दर्शकों के मैच होंगे। हालांकि टूर्नामेंट में कुछ दर्शकों को अनुमति मिल सकती है इसलिए इसका फैसला यूएई क्रिकेट बोर्ड ईसीबी से बात करके करेगा।
विज्ञापन

5 of 10
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
मार्च में जारी हुए आईपीएल के शेड्यूल में सिर्फ 5 डबल हेडर थे, यानी सिर्फ पांच दिन ऐसे थे जिसमें दिन में दो मैच खेले जाने थे। इस बार दस दिन ऐसे होंगे, जिसमें एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे, जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन पहला मैच भी थोड़ा जल्दी शुरू होगा।
विज्ञापन

6 of 10
ipl 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
आठ फ्रैंचाइजियों के होम ग्राउंड पर होने वाले आईपीएल के मुकाबले इस बार सिर्फ तीन जगहों पर होंगे। यूएई में दुबई, अबु धाबी और शारजाह को मेजबान स्थल के रूप में चुना गया है, जबकि भारत में 8 वेन्यू होते है।
विज्ञापन

7 of 10
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
टीमों में 24-24 खिलाड़ी होंगे। कोरोना काल में खेली जानी वाली इस लीग में कोविड-19 के कारण असीमित संख्या में खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी गई। दुनिया भर में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित नाजुक हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

8 of 10
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई को संयुक्त अरब अमीरात में चिकित्सीय सुविधाएं बनाने के लिए दुबई के ग्रुप से प्रस्तुतिकरण मिला है। बीसीसीआई 'बायो-बबल' (जैव सुरक्षित वातावरण) बनाने के लिए टाटा ग्रुप से भी बातचीत कर रहा है।'

9 of 10
- फोटो : पीटीआई
सभी फ्रैंचाइजी अपने खिलाड़ियों और स्टाफ को चार्टर प्लेन से यूएई लेकर जाएगी। वहां पहुंचने के बाद नियमों के अनुसार कोरोना टेस्ट होगा। अगर उनका टेस्ट निगेटिव आया, तभी वे आइसोलेशन जोन से बाहर निकल सकेंगे।
विज्ञापन

10 of 10
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य बड़े फैसले में आईपीएल जीसी ने महिलाओं की आईपीएल को भी मंजूरी दी। वैसे प्रायोजक अनुबंध में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसकी जानकारी शनिवार को दे दी गई थी। मौजूदा वित्तीय कठिन परिस्थितियों को देखते हुए इतने कम समय में बोर्ड के लिए नया प्रायोजक ढूंढना मुश्किल होगा। याद हो कि गलवां घाटी विवाद के बाद देशभर में चीनी कंपनियों के बहिष्कार की मुहिम चली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें