फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: पहली ही गेंद पर आउट हो चुके थे धोनी, फिर निकाला DRS का ब्रह्मास्त्र

Sun, 20 Sep 2020 12:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2020 में धोनी ने लिया सफल डीआरएस - फोटो : Social media
कोरोना काल में लंबे इंतजार के बाद आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत शनिवार को हो गई। यूएई में खेले गए उद्घाटन मैच में धोनी की चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में रोहित की मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। 435 दिन बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी करने के बावजूद धोनी का जलवा बरकरार रहा और वे अपने पुराने रंग में नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : social media
धोनी ने ना सिर्फ अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया बल्कि एक बार फिर साबित किया कि क्यों डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाता है। दरअसल सैम करन के आउट होने के बाद धोनी बल्लेबाजी करने उतरे। उन्हें पहली गेंद पर बुमराह का सामना करना था।

बुमराह ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी को पटकी हुई गेंद फेंकी जिसपर धोनी ने बल्ला चला दिया। लेकिन गेंद विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों में चली गई और कैच आउट की तेज अपील हुई। इसपर अंपायर ने भी हामी भरते हुए धोनी को आउट दे दिया। हालांकि धोनी इस फैसले से खुश नहीं दिखे और उन्होंने तुरंत ही डीआरएस का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : pti
धोनी का अनुमान सही निकला और रिव्यू में गेंद कहीं भी बल्ले से नहीं टकराई और अंपायर को अपना फैसला पलटना पड़ा। हालांकि बावजूद इसके धोनी बल्ले से कोई योगदान नहीं दे पाए और दो गेंदों का सामना करते हुए बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे।

4 of 5
एमएस धोनी हेयर स्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे मैच में एक वक्त ऐसा भी आया, जब धोनी का रिव्यू का फैसला सही साबित नहीं हुआ। वे आईपीएल 2020 में डीआरएस लेेने वाले पहले खिलाड़ी भी बने, लेकिन वह चूक गए। हालांकि ऐसे मौके कम ही आते हैं, लेकिन 13वें ओवर की चौथी गेंद पर धोनी का अंदाजा गलत निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
पीयूष चावला की गूगली को स्विप मारने के चक्कर में सौरभ तिवारी चूक गए। अंपायर ने सीएसके के खिलाड़ियों की आउट की अपील को नकार दिया। धोनी ने तुरंत रीव्यू लिया, लेकिन टीवी अंपायर ने फैसला बल्लेबाज के पक्ष में ही सुनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें