फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने बताया आखिर टीम में क्यों नहीं करते हैं अधिक बदलाव, युवाओं को मौका नहीं देने पर दिया यह तर्क

Tue, 20 Oct 2020 08:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी - फोटो : twitter@IPL
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार के आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन किया। यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग में टीम ने दस में से अपने सात मैच गंवा दिए। तीन बार की चैंपियन रह चुकी सीएसके के लिए इस बार प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि लगातार हार के बावजूद कप्तान धोनी ने टीम में अधिक बदलाव नहीं किए और हर मैच में लगभग एक ही प्लेइंग XI के साथ उतरे। इसे लेकर धोनी और टीम मैनेजमेंट पर सवाल भी उठ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : @IPL
अब धोनी ने इसपर खुलकर अपनी राय रखी है। राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद धोनी ने टीम में कम बदलाव और युवाओं को मौका नहीं देने के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने लगातार हार के बावजूद टीम में कम बदलाव के बारे में कहा, ‘आप बहुत अधिक बदलाव नहीं चाहते क्योंकि तीन-चार-पांच मैचों में आप किसी चीज को लेकर सुनिश्चित नहीं होते हैं। मैं टीम में असुरक्षा का भाव नहीं चाहता हूं।
विज्ञापन

3 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
युवाओं को कम मौके देने के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह सही है कि हमने इस बार (युवाओं को) उतने मौके नहीं दिए। ऐसा भी हो सकता है कि हमें अपने युवाओं में जुनून न दिखाई दिया हो। हम आगे उन्हें मौका दे सकते हैं और वे बिना किसी दबाव के खेल सकते हैं।’
विज्ञापन

4 of 4
धोनी रैना - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुरेश रैना और हरभजन सिंह की गैरमौजूदगी में चेन्नई ने उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं लिया और नाहीं अब तक के सीजन में युवाओं को अधिक मौका दिया है। धोनी हर मैच में लगभग एक जैसी टीम के साथ उतरे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें