दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रविवार को क्वालिफायर 2 मुकाबले में अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की। धवन ने हैदराबाद के खिलाफ 50 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 78 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
2 of 6
शिखर धवन
- फोटो : @IPL
इस 78 रन के साथ ही वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 600+ का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में 14 मैचों में 684 रन बनाए थे।
विज्ञापन
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
इसके अलावा उन्होंने हिटमैन रोहित शर्मा को भी आईपीएल में रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया। 41वें अर्धशतक के साथ शिखर धवन का आईपीएल का 13वां सीजन सबसे अच्छा रहा। आईपीएल 2020 में उन्होंने 603 रन बनाए। साल 2020 से पहले किसी एक संस्करण में गब्बर ने इतने रन कभी नहीं बनाए थे।
4 of 6
शिखर धवन
- फोटो : twitter@SDhawan25
इस 603 रन के साथ आईपीएल में धवन के नाम 5182 रन दर्ज हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने 175 पारियों का सहारा लिया। वहीं, रोहित शर्मा के नाम 5162 रन दर्ज हैं। यह कारनामा उन्होंने 199 पारियों में किया है।
विज्ञापन
5 of 6
शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर @ipl
बता दें कि शिखर धवन (78) की शानदार अर्धशतकीय पारी और कागिसो रबाडा (4/29) घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली ने हैदराबाद को 17 रन से हराकर आईपीएल 2020 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आईपीएल के इतिहास में दिल्ली पहली बार फाइनल में पहुंची है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। एसआरएच की तरफ से केन विलियमसन ने सर्वाधिक 67 रन बनाए।