फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: CSK के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में कोरोना वायरस की दस्तक

Sun, 06 Sep 2020 10:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद कोरोना वायरस ने दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में दस्तक दी है। दिल्ली कैपिट्लस के सहायक फिजियोथेरेपिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस वक्त क्वारंटीन के दौर से गुजर रहे थे। इससे पहले उनका दोनों टेस्ट निगेटिव आया था। मगर उनकी तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि इससे पहले चेन्नई के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए थे।  

विज्ञापन

 


बता दें कि रविवार को लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की तरफ से पिछले महीने की 30 तारीख को ही आईपीएल का शेड्यूल जारी किया जाना था, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के कैंप में अचानक दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ा।

 

जारी शेड्यूल के मुताबिक, 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अबुधाबी में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।  एडवाइजरी के मुताबिक, टूर्नामेंट के दौरान कुल 10 डबल हेडर मुकाबले (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे। इसमें पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। बीसीसीआई ने फिलहाल ड्रीम 11 आईपीएल 2020 के प्लेऑफ और फाइनल मैच के लिए स्थान की घोषणा नहीं की है।

मालूम हो कि बीसीसीआई की ओर से उद्घाटन मैच और टूर्नामेंट के फाइनल की तारीख की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का खिताबी मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। बता दें कि जिस दिन दो मैच होंगे, उस दिन पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 से खेला जाएगा। वहीं, जिस दिन सिर्फ एक मुकाबला होगा उस दिन मैच शाम 7:30 बजे से ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें