फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: श्रेयस-पृथ्वी के अर्धशतक, नोर्त्जे की तूफानी गेंदबाजी, KKR को हराकर दिल्ली शीर्ष पर पहुंची

Sun, 04 Oct 2020 07:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली बनाम कोलकाता - फोटो : PTI
विज्ञापन

आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को अपनी तीसरी जीत हासिल की। शारजाह में खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में दिल्ली ने आखिरी वक्त में कोलकाता को 18 रनों से मात दी। दिल्ली के 228 रनों के जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


केकेआर के खिलाफ जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में भी शीर्ष पर पहुंच गई। दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ ने अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं टीम के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे ने भी तीन विकेट चटकाए। 

मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। शारजाह के छोटे स्टेडियम और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मैदान में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने शानदार और तेज शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए छह ओवर में 56 रन जोड़े। हालांकि धवन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 26 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद पहले श्रेयस अय्यर ने शॉ के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन और पंत के साथ 72 रनों की साझेदारी की। श्रेयस ने नाबाद 88 रन, पृथ्वी शॉ ने 66 रन और पंत ने 38 रनों की तूफानी और महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम के स्कोर को चार विकेट पर 228 रन पर पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और सुनील नरेन सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि शुभमन गिल और नीतीश राणा ने पारी को संभाला और 64 रनों की साझेदारी की। एक वक्त अच्छी स्थिति में दिख रही केकेआर की टीम ने मात्र 28 रन के अंदर अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए और उसका स्कोर 122 रन पर छह विकेट हो गया। लेकिन इसके बाद इयोन मोर्गन और पहला मैच खेल रहे राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और सातवें विकेट के लिए तेजी से 72 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब ले गए। इन दोनों की वजह से एक समय केकेआर को 12 गेंदों में जीत के लिए 31 रन बनाने थे, लेकिन 19वें ओवर में नोर्त्जे में पांच रन और फिर स्टोइनिस ने आखिरी ओवर में मात्र आठ रन देकर दिल्ली को जीत दिला दी।

कोलकाता की तरफ से नीतीश राणा ने सर्वाधिक 58 रन, मोर्गन ने 44 रन और राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं दिल्ली की तरफ से तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे ने सर्वाधिक तीन और पहला मैच खेल रहे हर्षल पटेल ने दो विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें