फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आखिरी ओवर में KKR नहीं बना पाई 26 रन, पढ़ें 20वें ओवर की एक-एक गेंद का रोमांच

Sat, 03 Oct 2020 11:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

आईपीएल 2020 में शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की। शारजाह के छोटे स्टेडियम में हुए हाई स्कोरिंग मैच में कोलकाता की टीम 18 रन से हार गई। उतार-चढ़ाव वाले इस मुकाबले में एक वक्त पर कोलकाता जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन 19वें और फिर 20वें ओवर में दिल्ली ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए बाजी मार ली। ऐसे में आइए जानते हैं आखिरी ओवर की एक-एक गेंद का रोमांच।

विज्ञापन


एनरिच नोर्त्जे ने 19वें ओवर में मात्र पांच रन दिए और इयोन मोर्गन का बड़ा विकेट भी चटकाया। इसके बाद 20वें ओवर में केकेआर को टीम को जीत के लिए 26 रनों की दरकार थी। कोलकाता की तरफ से राहुल त्रिपाठी 14 गेंदों में 32 रन बनाकर क्रीज पर थे, वहीं दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी का जिम्मा स्टोइनिस को दिया गया।

विज्ञापन

पहली गेंद:
स्टोइनिस ने ऑफ साइड में फुल टॉस गेंद फेंकी, जिसपर त्रिपाठी ने पॉइंट की दिशा में शॉट खेलकर चार रन हासिल कर लिया।

दूसरी गेंद:
स्टोइनिस ने शानदार वापसी करते हुए धीमी रफ्तार से यॉर्कर गेंद फेंकी और त्रिपाठी बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। यहां कोलकाता को अभी भी जीत के लिए चार गेंदों में 22 रनों की जरुरत थी।

तीसरी गेंद:
स्टोइनिस ने शिवम मावी को शॉट गेंद फेंकी जिसपर उन्होंने एक रन बनाए।

चौथी गेंद:
स्टोइनिस ने एक बार फिर धीमी रफ्तार से यॉर्कर फेंकी। इस बार नागरकोटी ने उसपर एक रन लिए।

पांचवीं गेंद:
एक और यॉर्कर गेंद और शिवम मावी गेंद को छू नहीं पाए। कोई रन नहीं मिला।

छठी और आखिरी गेंद:
फुल टॉस गेंद जो मावी के पैड पर लगी और केकेआर को एक रन मिले।

इस तरह से कोलकाता की टीम आखिरी ओवर में सिर्फ आठ रन बना पाई और 18 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें