IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इस पेसर को कोलकाता ने 15 करोड़ 50 लाख की बड़ी राशि में खरीदा। इस तरह वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। इस बार नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग बेस प्राइस में रखा गया था, जिसमें 20 लाख, 30 लाख और 40 लाख की तीन नई कैटेगरी शामिल थी। पहले यह 10 लाख, 20 लाख और 30 लाख थी, वहीं, कैप्ड खिलाड़ियों को 5 अलग-अलग बेस प्राइस में रखा गया था, इसमें 50 लाख, 75 लाख, 1 करोड़, 1.5 करोड़ और दो करोड़ है।
भारतीय पेसर विनय कुमार नहीं बिके। उसुरु उदाना को आरसीबी ने 50 लाख में खरीदा। टॉम करन को राजस्थान ने 1 करोड़ में खरीदा। निखिल नाइक को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा। ललित यादव को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा। शाहबाज अहमद को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा। एंड्र्यू टाय को राजस्थान ने 1 करोड़ में खरीदा। डेल स्टेन को आरसीबी ने 2 करोड़ में खरीदा। मार्क वुड नहीं बिके। आप साई किशोर को सीएसके ने 20 लाख में खरी। तुषार देशपांडे को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा।
08:17 PM, 19-Dec-2019
नहीं बिके कोहली को चिढ़ाने वाले कैसरिक विलियम्स
संजय यादव को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा। प्रिंस बलवंत राय सिंह को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। दिग्विजय देशमुख को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। अनिरुद्ध जोशी को 20 लाख में राजस्थान ने खरीदा। नेथन एलिस, जॉर्ज गार्टन, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे और कैसरिक विलियम्स नहीं बिके। अब्दुल समद को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रुपये थे। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे।
08:11 PM, 19-Dec-2019
4 करोड़ में बिके ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्डसन
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए 4 करोड़ रुपये में खेलेंगे, उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल साल 2016 में आरसीबी के लिए ही खेला था।
विज्ञापन
08:09 PM, 19-Dec-2019
IPL के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा
08:07 PM, 19-Dec-2019
तजिंदर ढिल्लों को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा। जेम्स पैटिसन, युद्धवीर चरक और लियम प्लंकेट नहीं बिके।
08:02 PM, 19-Dec-2019
कैरेबियाई खिलाड़ी
कैरेबियाई धुरंधर खिलाड़ी जेसन होल्डर नहीं बिके तो फेबियन एलन को हैदराबाद तो पेसर ओशिएन थॉमस को राजस्थान ने 50 लाख में खरीदा।
07:59 PM, 19-Dec-2019
केकेआर की एक और अच्छी खरीदी। इंग्लिश युवा बल्लेबाज टॉम बैनटन को बेस प्राइस 1 करोड़ में केकेआर ने खरीदा।
07:58 PM, 19-Dec-2019
बेस प्राइज में बिके ये खिलाड़ी
क्रिस ग्रीन को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा, जोशुआ फिलिप को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा। मोहसिन खान को 20 लाख में मुंबई ने खरीदा। ये तीनों खिलाड़ी अपने बेस प्राइज में बिके।
07:42 PM, 19-Dec-2019
आयुष बदोनी, प्रवीण दुबे, शम्स मुलानी, शाहबाज अहमद, निखिल नाइक, राहुल शुक्ला, टॉम करन और संदीप बावंका नहीं बिके।
07:34 PM, 19-Dec-2019
किस फ्रेंचाइजी के पर्स में कितने पैसे बाकी?
06:51 PM, 19-Dec-2019
पंजाब के हुए नीशाम
विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के लिए अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर जेम्स नीशाम को किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा।
06:47 PM, 19-Dec-2019
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान, कैरेबियाई पेसर अल्जारी जोसेफ, इंग्लिश पेसर मार्क वुड, भारतीय तेज गेंदबाज बरिंदर सरन, एनरिच नॉर्टजे, कंगारू हरफनमौला खिलाड़ी बेन कटिंग, भारतीय खिलाड़ी ऋषि धवन को किसी ने नहीं खरीदा।
06:42 PM, 19-Dec-2019
ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड को धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने साथ जोड़ा। हेजलवुड को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ में खरीदा गया।
06:32 PM, 19-Dec-2019
वन-डे में दोहरा शतक जमा चुके मार्टिन गप्टिल, कीवी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को भी कोई खरीदार नहीं मिला।
06:31 PM, 19-Dec-2019
कैरेबियाई ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट, कॉलिन इनग्राम, भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी नहीं बिक पाए।
06:28 PM, 19-Dec-2019
भारतीय ऑलराउंडर सौरभ तिवारी और इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मिलर अपने बेस प्राइज में बिके। तिवारी को 50 लाख में मुंबई ने तो मिलर को राजस्थान ने 75 लाख में जोड़ा।
06:26 PM, 19-Dec-2019
पहले वन-डे में भारतीय टीम को हार का स्वाद चखाने वाले कैरेबियाई तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर को 7 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ किया। हेटमेयर का बेस प्राइज 50 लाख था।
06:12 PM, 19-Dec-2019
नहीं बिका IPL का सबसे युवा खिलाड़ी
अफगानिस्तान के 14 वर्षीय स्पिनर नूर अहमद पर किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया।
06:11 PM, 19-Dec-2019
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 2 करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पाले में किया। लेग स्पिनर के ऊपर टीम के डायरेक्टर अनिल कुंबले ने विश्वास जताया।
05:58 PM, 19-Dec-2019
पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाले अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे पेसर ईशान पोरेल को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा। राइली मेरेडिथ नहीं बिके।
05:57 PM, 19-Dec-2019
कार्तिक त्यागी को राजस्थान ने 1.30 करोड़ में खरीदा। आकाश सिंह को राजस्थान ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा।
05:48 PM, 19-Dec-2019
ये अनकैप्ड खिलाड़ी नहीं बिके
प्रभसिमरन सिंह, केएस भारत, केदार देवधर, शाहरुख खान, पदन देशपांडे, डेनियल सैम्स, अंकुश बैंस, विष्णु विनोद और प्रभसिमरन को किसी ने नहीं खरीदा। 20 लाख के बेस प्राइस वाले अनुज रावत को राजस्थान ने 80 लाख में खरीदा।
05:43 PM, 19-Dec-2019
मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 2 करोड़ 40 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाने वाले यशस्वी को खरीदने में हर टीम ने इच्छा जताई, लेकिन सफलता राजस्थान को मिली। बेहद गरीब परिवार से आने वाले यशस्वी का बेस प्राइज 20 लाख था।
05:36 PM, 19-Dec-2019
वरुण चक्रवर्ती को केकेआर ने खरीदा
पिछली बार 8.40 करोड़ रुपये में बिकने वाले वरुण चक्रवर्ती को इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 करोड़ में खरीदा। सात अलग-अलग तरह की गेंद फेंकने में माहिर वरुण को पंजाब ने इस बार अपनी टीम से रीलिज कर दिया था, जिसके बाद केकेआर ने उन्हें बतौर पीयूष चावला के रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया।
05:33 PM, 19-Dec-2019
U-19 भारतीय कप्तान हुए करोड़पति
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान चुने गए प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा। प्रियम का बेस प्राइज भी 20 लाख था।
05:32 PM, 19-Dec-2019
20 लाख बेस प्राइज वाले विराट सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा। विराट बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज हैं।
05:29 PM, 19-Dec-2019
पिछले कुछ सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्ले से अहम योगदान करने वाले राहुल त्रिपाठी को केकेआर ने 60 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइज 20 लाख था।
05:27 PM, 19-Dec-2019
तीसरे दौर में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी
पहले खिलाड़ी मनजोत कालड़ा को नहीं मिला खरीदार। रोहन कदम भी नहीं बिके। हरप्रीत भाटिया भी बिना बिके रहे।
05:15 PM, 19-Dec-2019
कीवी तेज गेंदबाज टीम साउदी, अफगानी बॉलर जहीर खान, कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी, अफगानी गेंदबाज जहीर खान, कैरेबियाई हेडन वाल्श, कंगारू फिरकी गेंदबाज एडम जंपा को कोई खरीदार नहीं मिला।
05:10 PM, 19-Dec-2019
पीयूष चावला को मिली बड़ी रकम
2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे पीयूष चावला को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ 75 लाख में खरीदा। केकेआर से रीलिज किए गए लेग स्पिनर का बेस प्राइज 1 करोड़ था।
05:04 PM, 19-Dec-2019
शेल्डन कॉट्रेल को पंजाब का सैल्यूट
सैल्यूट मारकर विकेट लेने का जश्न मनाने वाले कैरेबियाई पेसर शेल्डन कॉट्रेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। 50 लाख के बेस प्राइस वाले कॉट्रेल को 8 करोड़ 50 लाख मिलेंगे।
05:02 PM, 19-Dec-2019
नाथन कोल्टर नाइल बने 'मुंबईकर'
1 करोड़ की बेस प्राइज वाले ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन कोल्टर नाइल को 8 करोड़ की बड़ी राशि में मुंबई ने खरीदा।
04:59 PM, 19-Dec-2019
उनादकट फिर राजस्थान के पास
भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के पास। राजस्थान ने एक करोड़ के बेस प्राइज वाले पेसर को तीन करोड़ में खरीदा।
04:57 PM, 19-Dec-2019
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन, भारतीय पेसर मोहित शर्मा भी नहीं बिके।
04:46 PM, 19-Dec-2019
हेनरिच क्लासन, मुश्फिकुर रहीम, नमन ओझा और कुसल परेरा जैसे विकेटकीपर्स को किसी ने नहीं खरीदा।
04:45 PM, 19-Dec-2019
दूसरा दौर में विकेटकीपर से शुरुआत
50 लाख के बेस प्राइज वाले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी को दिल्ली ने 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा।
04:35 PM, 19-Dec-2019
पहला दौर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम
पहले दौर की नीलामी पूरी। पहला राउंड पूरी तरह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम रहा। पेसर पैट कमिंस 15 करोड़ 50 लाख के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा गया। तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कप्तान आरोन फिंच को विराट कोहली की अगुवाई वाली आरबीसी ने 4 करोड़ 40 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ था।
04:26 PM, 19-Dec-2019
स्टुअर्ट बिन्नी अनसोल्ड रहे। इन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम से रीलिज किया था।
04:23 PM, 19-Dec-2019
अनुभवी दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस को आरसीबी ने 10 करोड़ में खरीदा।
04:20 PM, 19-Dec-2019
सैम करन को CSK ने खरीदा
पिछले साल किंग्स इलेवन के लिए हैट्रिक लेकर सनसनी मचाने वाले युवा इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 करोड़ 50 लाख में खरीदा।
04:16 PM, 19-Dec-2019
pat cummins
पैट कमिंस अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज पैट कमिंस की तो मानो लॉटरी लग गई। 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को 15 करोड़ 50 लाख में केकेआर ने खरीदा। शुरू में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयस चैलेंजर्स के बीच मुकाबला था। फिर अचानक केकेआर ने सबसे ऊंची बोली लगाकर अपनी पेस बैटरी को और मजबूत कर लिया। युवराज सिंह के बाद कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
04:08 PM, 19-Dec-2019
क्रिस वोक्स को मिला दिल्ली का साथ
तेज गेंदबाज ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा।
04:06 PM, 19-Dec-2019
न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम और भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान को पहले दौर में कोई खरीदार नहीं मिला।
04:01 PM, 19-Dec-2019
10 करोड़ 75 लाख में बिके ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पर पैसों की बरसात। 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा गया। मैक्सी के लिए दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरकार पंजाब ने अपने इस पुराने खिलाड़ी को दोबारा अपने टीम में करने में सफलता हासिल की। पिछले साल यह खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेला था।
03:53 PM, 19-Dec-2019
दिल्ली के दबंग बने जेसन रॉय
इंग्लैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 50 लाख में अपने साथ किया।
03:48 PM, 19-Dec-2019
आरसीबी के पास आरोन फिंच
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को लेने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 1 करोड़ के बेस प्राइज वाले इस धाकड़ खिलाड़ी को आखिरकार विराट कोहली की अगुवाई वाली आरबीसी ने 4 करोड़ 40 लाख में खरीदा।
03:46 PM, 19-Dec-2019
नहीं बिके हनुमा-पुजारा
अनुभवी भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा को पहले दौर में किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में रूचि नहीं दिखाई। क्या दोनों दूसरे दौर में बिक सकते हैं?
03:44 PM, 19-Dec-2019
राजस्थान के पास रॉबिन उथप्पा
कोलकाता से रीलिज किए गए रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
03:40 PM, 19-Dec-2019
केकेआर के पास मॉर्गन
केकेआर ने इयोन मॉर्गन को खरीदा। राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच इस इंग्लैंड-आयरिश खिलाड़ी को खरीदने के लिए कड़ी टक्कर थी। 5 करोड़ 25 लाख में यह डील हुई
03:37 PM, 19-Dec-2019
मुंबई इंडियंस ने क्रिस लिन को खरीदा
नीलामी के पहले खिलाड़ी क्रिस लिन को बेस प्राइज 2 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ किया।
03:33 PM, 19-Dec-2019
नीलामी की प्रक्रिया
आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल बीसीसीआई के अधिकारियों और सभी फ्रैंचाइजियों का कर रहे स्वागत।
03:29 PM, 19-Dec-2019
विराट कोहली का RCB के फैंस को संदेश
03:06 PM, 19-Dec-2019
पहली बार कैप्ड खिलाड़ी होंगे मिड सीजन में ट्रांसफर
इस सीजन में पहली बार कैप्ड खिलाड़ी (अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर चुके) भी मिड सीजन में ट्रांसफर होंगे। इसमें भारतीय और विदेशी दोनों तरह के खिलाड़ी शामिल होंगे। पिछले सीजन में फुटबॉल की तर्ज पर मिड सीजन अनकैप्ड (अंतरराष्ट्रीय डेब्यू न करने वाले) खिलाड़ियों के ट्रांसफर की शुरुआत की गई थी। हालांकि, इसमें एक शर्त जोड़ी गई है कि खिलाड़ी सीजन के बीच में ही ट्रांसफर होगा।
02:59 PM, 19-Dec-2019
किस टीम के पर्स में कितने पैसे?
टीम
पर्स
खिलाड़ियों की जगह
चेन्नई सुपर किंग्स
14.60 करोड़ रु.
5 (2 विदेशी प्लेयर्स समेत)
दिल्ली कैपिटल्स
27.85 करोड़ रु.
11 (5 विदेशी प्लेयर्स समेत)
किंग्स इलेवन पंजाब
42.70 करोड़ रु.
9 (4 विदेशी प्लेयर्स समेत)
कोलकाता नाइट राइडर्स
35.65 करोड़ रु.
11 (4 विदेशी प्लेयर्स समेत)
मुंबई इंडियंस
13.05 करोड़ रु.
7 (2 विदेशी प्लेयर्स समेत)
राजस्थान रॉयल्स
28.90 करोड़ रु.
11 (4 विदेशी प्लेयर्स समेत)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
27.90 करोड़ रु.
12 (6 विदेशी प्लेयर्स समेत)
सनराइजर्स हैदराबाद
17.00 करोड़ रु.
7 (2 विदेशी प्लेयर्स समेत)
02:54 PM, 19-Dec-2019
किस बेस प्राइज में कितने खिलाड़ी?
2 करोड़ रुपये: 7 खिलाड़ी
1.5 करोड़ रुपये: 10 खिलाड़ी
एक करोड़ रुपये: 23 खिलाड़ी
75 लाख रुपये: 16 खिलाड़ी
50 लाख रुपये: 79 खिलाड़ी
40 लाख रुपये: 5 खिलाड़ी
30 लाख रुपये: 5 खिलाड़ी
20 लाख रुपये: 187 खिलाड़ी
02:30 PM, 19-Dec-2019
काउंटडाउन शुरू
अब से ठीक एक घंटे बाद शुरू हो जाएगा फ्रेंचाइजियों के बीच घमासान
02:11 PM, 19-Dec-2019
पंजाब सबसे अमीर, मुंबई के पास सबसे कम पैसे
338 खिलाड़ियों में से सिर्फ 73 खिलाड़ियों को ही आईपीएल 2020 में खेलने का मौका मिल पाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे 42.70 करोड़ रुपए हैं। वहीं, मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 13.05 करोड़ रुपए हैं।
02:01 PM, 19-Dec-2019
नए शामिल खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेटर विनय कुमार, अशोक डिंडा, रॉबिन बिष्ट और संजय यादव का नाम है। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में मैथ्यू वेड और जैक वेदररेल्ड का नाम शामिल किया गया है। आईपीएल ने चार विदेशी खिलाड़ी क्रिस लिन, डेल स्टेन, सैम करन, केसरिक विलियम्स और दो भारतीय क्रिकेटर्स यूसुफ पठान व पीयूष चावला को नीलामी के लिए टॉप ड्रॉ में रखा है।
01:57 PM, 19-Dec-2019
नीलामी से ठीक पहले बढ़ी खिलाड़ियों की संख्या
नीलामी से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को छह नए खिलाड़ियों को पूल में शामिल किया गया है। जिसके बाद अब यह संख्या 332 से बढ़कर 338 हो गई है। शुरुआत में 997 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। आठ फ्रेंचाइजियों से मिले चयनित खिलाड़ियों की सूची के बाद इसे छोटा कर दिया गया, जिसके बाद खिलाड़ियों की संख्या 332 हो गई थी। अब नीलामी की सूची में छह नए नाम जोड़े गए हैं जिसके बाद अब पूल में 338 खिलाड़ी शामिल हो गए हैं। इन नए छह खिलाड़ियों में चार भारतीय खिलाड़ी और दो विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
01:30 PM, 20-Dec-2019
IPL 2020 के लिए नीलामी खत्म, पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी, किस टीम ने किसे खरीदा?
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दोपहर 3:30 बजे से कोलकाता में IPL के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस बार की नीलामी कई मायनों में खास है। हम पल-पल की अपडेट्स आपको बताएंगे। किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा? किसके लिए सबसे ज्यादा बोली लगी और किस खिलाड़ी को निराशा हाथ लगी। IPL 2020 की नीलामी की हर LIVE अपडेट्स। बस बने रहिए हमारे साथ...