Glenn Maxwell
ऑस्ट्रेलिया के 31 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल मानसिक स्वास्थ्य समस्या की वजह से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, लेकिन वे अब वापसी के लिए फिर से तैयार हो गए हैं। मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक 61 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 35 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से 1576 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और सात अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने गेंदबाजी में भी अब तक 26 विकेट लिए हैं।