फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: डिविलियर्स की अविश्वसनीय पारी के बाद विराट हुए उनके मुरीद, तारीफ में पढ़े कसीदे

Sun, 18 Oct 2020 06:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
एबी डिविलियर्स की मैच जिताऊ पारी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने उनकी जमकर तारीफ की। कोहली ने डिविलियर्स को सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी करार दिया। डिविलियर्स की 22 गेंद में नाबाद 55 रन की अविश्वसनीय पारी के बाद विराट ने कहा, 'एबी हमेशा ही ऐसा खिलाड़ी रहा है जो परिस्थितियों को देखकर अपने खेल को इसके अनुसार ढालने के लिए तैयार रहता है। मेरी नजर में वह आईपीएल का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी है।’
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
उन्होंने कहा, ‘अगर वह चल जाता है तो प्रतिद्वंद्वी टीम को पता चल जाता है कि उनके पास कम मौका है और इसके पीछे कारण भी है। उन जैसे खिलाड़ी की मौजूदगी से टीम हमेशा महसूस करती है कि हम मैच में कभी भी बाहर नहीं हैं।’
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter@IPL
कोहली ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो आप लक्ष्य का पीछा करने में हमेशा तनाव में रहते हो क्योंकि आपको नहीं पता कि एबी को कितनी गेंद खेलने को मिलेंगी। गुरकीरत (सिंह मान) को भी श्रेय जाता है, वह एबी के साथ डटे रहे। यह मायने नहीं रखता कि गेंदबाज कोन है, उसे (एबी) जो करना है वह करता है।’
विज्ञापन

4 of 4
AB DE VILLIERS virat kohli
बता दें कि राजस्थान के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीत से बहुत दूर नजर आ रही थी और उसे 12 गेंदों में 35 रन चाहिए थे, लेकिन डिविलियर्स ने जबरदस्त खेल दिखाया और जयदेव उनादकट के 19वें ओवर में लगातार तीन छक्कों के साथ 25 रन बना डाले और आखिरी ओवर में आर्चर की गेंद पर छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें