फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीविलियर्स, स्टेन और मौरिस दुबई में RCB से जुड़े, टीम ने होटल में आरक्षित किए हैं 150 कमरे

Sun, 23 Aug 2020 07:27 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मौरिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ी एबी डीविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मौरिस शनिवार सुबह अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जुड़ गए। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आरसीबी ने एक होटल का एक पूरा विंग आरक्षित किया है जिसमें लगभग 150 कमरे हैं। 

विज्ञापन

 
कोविड-19 महामारी के कारण इस टी-20 लीग के 13वें सत्र को यूएई के दुबई, अबु धाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के सभी भारतीय खिलाड़ी शुक्रवार को यूएई पहुंच गए।

इन खिलाड़ियों के यहां पहुंचने के वीडियो को आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। डीविलियर्स ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं, यहां आकर बहुत खुश हूं। यात्रा सामान्य से थोड़ी अलग थी लेकिन हमने इसे अपने दक्षिण अफ्रीकी दोस्तों के साथ पूरा किया। हम आरसीबी परिवार में वापस आकर बहुत खुश हैं। मैं अपनी कोविड-19 जांच की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’
विज्ञापन


स्टेन ने कहा, ‘गर्मी में खेलना दिलचस्प होने वाला है। हम सुबह तीन बजे यहां पहुंचे लेकिन उस समय भी यहां बाहर स्थिति भाप जैसी थी। आगे देखिए कि कुछ सप्ताह में कैसी स्थिति रहेगी।’ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली खुद अलग से बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक यहां पहुंचे। मौरिस ने यहां पहुंचने पर कहा, ‘हम जिस खेल से प्यार करते हैं उसे हमने काफी समय से नहीं खेला है। यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन हम उत्साहित और ईमानदारी से कहूं तो थोड़े घबराए हुए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें