फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से ठीक पहले कोहली का बड़ा बयान, बोले-RCB से दिल का रिश्ता, कभी नहीं छोडूंगा

Mon, 18 Mar 2019 05:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
2008 में भारत को अंडर-19 विश्व कप दिलाने वाले विराट कोहली पर हर टीम की नजर थी। महज 19 वर्षीय इस खिलाड़ी पर दांव लगाया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने। शुरुआती कुछ सीजन खराब रहने के बाद कोहली टीम के स्थायी खिलाड़ी बन गए। पहले टीम इंडिया में शामिल हुए। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट का भी बड़ा नाम बन गए।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली, आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
अब आरसीबी और टीम इंडिया दोनों की कप्तानी संभालने वाले इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के 12वें सीजन से पहले अपने दिल की बात की है। विराट कोहली ने कहा कि वह अभी और भविष्य में कभी भी आरसीबी के अलावा किसी दूसरी टीम के साथ नहीं खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली, आरसीबी - फोटो : बीसीसीआई
विराट कहते हैं कि, 'मेरे लिए आरसीबी में खेलना एक खास अनुभूति है। मैं खुद को किसी दूसरी टीम या फ्रैंचाइजी के साथ खेलते नहीं देख सकता। कप्तान कोहली बेंगलुरु में आयोजित आरसीबी के प्रमोशनल इवेंट में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
आरसीबी की कमान संभालने वाले कोहली ने यह भी बताया कि आखिर दिग्गज क्रिकेटर्स के होने के बावजूद उनकी टीम अबतक कोई खिताब क्यों नहीं जीत पाई। बकौल विराट, 'विफलता वहां मिलती है जहां निर्णय ठीक से नहीं किए जाते हैं। अगर मैं यहां बैठकर कहता हूं कि हमारी किस्मत खराब थी तो यह सही नहीं होगा। आप अपनी किस्मत खुद बनाते है। अगर आप खराब निर्णय लेते हैं और दूसरी टीम अच्छा करती है तो आप हार जाएंगे। जब हमने बड़े मैच खेले तो हमाने सही निर्णय नहीं लिए थे।'
विज्ञापन

5 of 6
RCB - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल की शुरुआत से अब तक तीन फाइनल (2009, 2011 और 2016) खेले हैं। हर बार टीम को दूसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा है। निश्चित तौर पर चीकू इस बार विश्व कप से पहले विराट अपने फैंस को पहले खिताब को तोहफा देकर इंग्लैंड में नए आत्मविश्वास से जाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ करेगी। यह इस सीजन का पहला मुकाबला होगा।

टीम:
विराट कोहली (कप्तान), मोईन अली, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, एबी डीविलियर्स, कोलिन डी ग्रैंडहोम, पवन नेगी, उमेश यादव,  मार्कस स्टोइनिस, टिम साउदी, शिमरोन हेटमेयर,  वॉशिंग्टन सुंदर, नवदीप सैनी, प्रयास रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नाथन कोल्टर-नाइल, पार्थिव पटेल, शिवम दूबे, अक्षदीप नाथ, हिम्मत सिंह,  गुरकीरत मान सिंह, देवदत्त पडिक्कल, हेनरिक क्लासेन, मिलिंद कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें