फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते-जाते दिल जीत गए विराट कोहली, डीविलियर्स के साथ बैंगलोर के फैंस से मांगी माफी

Sun, 05 May 2019 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली - फोटो : self

विराट कोहली की टीम बैंगलोर का मौजूदा IPL में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बैंगलोर काफी पहले ही अगर-मगर के खेल में उलझ गई थी। पहले उसने छह मैच लगातार गंवाएं और उसके बाद पहली जीत हासिल की।  फिर एक मैच और गंवाया और टीम बाहर होने की स्थिति में आ गई, लेकिन यहां बाकी टीमों की हार जीत ने बैंगलोर को प्लेऑफ में बनाए रखा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने भी काफी जोर लगाया और लगातार तीन मैच जीते। इसके बाद दिल्ली ने उसे हराकर एक बड़ा झटका दे दिया। इसके बाद भी रही सही कसर राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में बारिश ने पूरी कर दी। शनिवार रात आखिरी मैच में हैदरबाद को हराकर टीम दूसरे हाफ के प्रदर्शन में कुछ हद तक ठीक कर पाई।
विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
शनिवार को हैदराबाद को चार विकेट से हराने के बाद कोहली ने कहा, ‘अगर हम दूसरे हाफ पर ध्यान लगाएं तो हम पहले हाफ में भी इसी तरह का प्रदर्शन चाहते थे। अपने पहले छह मैच गंवाने के बाद IPL जैसे टूर्नामेंट में वापसी करना बेहद मुश्किल होता है। इस सत्र से हमें काफी कुछ सीखना होगा।’ 

4 of 8
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों ने जिस तरह चीजों को बदला और हमने दूसरे हाफ में जिस तरह का क्रिकेट खेला उससे हम खुश हैं। हमारी मानसिकता सही रखने के लिए टीम प्रबंधन को काफी श्रेय जाता है।’
विज्ञापन

5 of 8
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक IPL खिताब जीतने में नाकाम रही बैंगलोर की टीम लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, लेकिन कोहली ने कहा कि सत्र के दूसरे हाफ में कहीं बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्हें अपनी टीम पर गर्व है।
विज्ञापन

6 of 8
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
कोहली ने कहा, ‘हमने उस स्थान पर अंत नहीं किया जिस पर करना चाहते थे, लेकिन दूसरा हाफ इतना अच्छा रहा इसलिए ऐसा नहीं लगता कि सत्र बुरा रहा। हमने सात में से अपने अंतिम पांच मैच जीते और एक मैच बेनतीजा रहा, यह ऐसी चीज है जिस पर हमें गर्व हो सकता है। यह इतना छोटा प्रारूप है कि कभी कभी पांच या सात मिनट मैच के नतीजे का फैसला करते हैं।’
विज्ञापन

7 of 8
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली - फोटो : ipl
इसके पहले विराट और एबी ने एक भावुक संदेश के साथ फैंस से माफी भी मांगी थी। टीम के ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया जिसमें पहले एबी अपने फैंस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। विराट ने पहले टीम के बाहर होने को टीम और फैंस दोनों के लिए निराशाजनक बताया। फिर एबी ने सीजन में टीम के प्रदर्शन के उतार-चढ़ाव के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन

8 of 8
विराट कोहली ने अपने फैंस को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि राजस्थान के खिलाफ बारिश के दौरान मैच रद्द होने तक फैंस स्टेडियम में डटे रहे और टीम का समर्थन करते रहे। इसके बाद टीम के आखिरी मैच से पहले टीम के कप्तान विराट कोहली और डीविलियर्स ने एक भावुक संदेश में अपने फैंस से माफी मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें