फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: वॉर्नर की धमाकेदार वापसी, लौटते ही ठोके ताबड़तोड़ 43 गेंदों में 65 रन

Mon, 18 Mar 2019 02:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वार्नर, हैदराबाद - फोटो : PTI
बॉल टेंपरिंग के आरोपों में बैन झेल रहे डेविड वॉर्नर ने मैदान पर जोरदार वापसी की है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले वॉर्नर ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही दूसरी टीम को वॉर्निंग दे दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सनराइजर्स हैदरबाद ऑफिशियल पेज
दाएं हाथ के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रविवार को खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 रन ठोक डाले। पिछले साल केपटाउन टेस्ट में हुए कुख्यात बॉल टेंपरिंग कांड के बाद यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई उप कप्तान 2018 आईपीएल नहीं खेल पाए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : ऑफिशियल पेज सनराइजर्स हैदराबाद
बैन खत्म होने के बाद दोबारा मैदान पर लौटा यह 32 वर्षीय खिलाड़ी हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद कैंप के साथ जुड़ा है। खुद सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉर्नर की बल्लेबाजी का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
 


 

 
विज्ञापन

4 of 4
सनराइजर्स हैदराबाद फैन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 23 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 12वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगा। कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले जाने वाले इस मुकाबले में हैदराबाद के सामने मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स की चुनौती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें