कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हम सोच रहे थे कि 160 का स्कोर प्रतिस्पर्धी होगा, लेकिन हम नियमित अंतराल में विकेट गंवाते रहे और इसलिए मैं आखिर तक क्रीज पर बने रहना चाहता था। यहां तक कि 150 रन के स्कोर पर भी अगर हमने मौकों का फायदा उठाया होता तो उनके लिए मुश्किल हो सकती थी। हमें इन मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है, हर दिन बहाना नहीं बनाया जा सकता।’