फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के दौरान वॉटसन-से भिड़े राशिद खान, VIDEO में गुस्से से घूरते आए नजर

Wed, 24 Apr 2019 11:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शेन वॉटसन और राशिद खान
इंडियन टी-20 लीग में मंगलवार रात शेन वॉटसन ने 53 गेंदों में 96 रन की पारी खेली। वॉटसन के दम से ही चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। अपने घरेलू दर्शकों के बीच शेन वॉटसन हैदराबाद के स्टार स्पिनर राशिद खान से भिड़ते भी नजर आए।
विज्ञापन

2 of 4
शेन वॉटसन और राशिद खान
अब सोशल मीडिया पर मैच के दौरान हुई इस गहमागहमी के फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो तो खुद IPL के ऑफिशियल पेज से शेयर किया गया है। वॉटसन-राशिद दोनों एक-दूसरे को घूरते हुए नजर आए। वॉटसन शांत थे, लेकिन राशिद की आंखों में गुस्सा साफ नजर आया। 
 
विज्ञापन

3 of 4
राशिद खान - फोटो : file
पिछली 10 पारियों में 2 बार शून्य और पांच बार 6 रन के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाने वाले वॉटसन की इस 96 रन की पारी से चेन्नई टीम मैनेजमेंट जरूर खुश होगी। दूसरी ओर राशिद खान इस मुकबले में बेहद महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने 4 ओवर्स के कोटे में 44 रन लुटा दिए। हालांकि एक विकेट भी हासिल किया। 
विज्ञापन

4 of 4
शेन वॉटसन
बता दें कि हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाए, जवाब में चेन्नई ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। चेन्नई के 16 प्वॉइंट्स हो चुके हैं और उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें