फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन पर जमकर बरसे शेन वॉर्न, बोले- उनकी हरकत शर्मनाक और निंदनीय

Tue, 26 Mar 2019 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर और राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड दूत शेन वॉर्न ने आईपीएल के मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करने वाले आर. अश्विन की कड़ी निंदा करते हुए उनकी हरकत को शर्मनाक और खेलभावना के विपरीत करार दिया।

विज्ञापन


बटलर आईपीएल के इतिहास में 'मांकड़िंग' के शिकार होने वाले पहले बल्लेबाज बने। बटलर कल उस समय 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे, जब अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिए बिना मांकड़िंग से आउट किया। उस समय रॉयल्स जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही थी लेकिन बटलर के आउट होने के बाद मैच का रूख बदल गया और टीम 14 रन से हार गई।

वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा, 'बतौर कप्तान और बतौर इंसान अश्विन ने निराश किया। सभी कप्तान आईपीएल को खेलभावना से खेलने के करार पर हस्ताक्षर करते हैं। उस समय अश्विन गेंद डालने नहीं जा रहे थे तो वह डैड गेंद होती। अब बीसीसीआई को देखना है क्योंकि इससे आईपीएल की अच्छी छवि नहीं बन रही।’ 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'अश्विन की हरकत शर्मनाक थी और मैं उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआई इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेगा।’ 

उन्होंने लिखा, ’टीम के कप्तान होने के नाते आपको मिसाल बनना चाहिए कि टीम कैसे खेले। इस तरह की शर्मनाक और गिरी हुई हरकत करने की क्या जरूरत थी। अब माफी मांगने का समय भी निकल चुका है। आप इस हरकत के लिए याद रखे जाओगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें