फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के बीच शाहरुख ने मेसुत के बुलावे पर देखा फुटबॉल मैच

Tue, 02 Apr 2019 06:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों की चहल-पहल से दूर खुलकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए काम करने जैसी सामाजिक गतिविधियों के अलावा वह खेल में भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


वे इंडियन टी-20 लीग में अपनी टीम कोलकाता के साथ व्यस्त हैं और इस बीच उन्हें न्यौता मिला फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ी मेसुत ओजिल का तो वह जा पहुंचे लंदन आर्सेनल और न्यूकैसल यूनाइटेड के बीच हुए मैच को देखने।
 
दुनिया के चोटी के फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक मेसुत ओजिल एक जर्मन पेशेवर फुटबॉलर है और आर्सेनल के लिए खेलते है। मेसुत शाहरुख खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इसलिए उन्होंने लंदन में हुए फुटबॉल मैच के लिए शाहरुख खान को विशेष निमंत्रण भेजा।
विज्ञापन


शाहरुख के वैसे भी दुनिया भर में प्रशंसक फैले हुए हैं और इनमें तमाम मशहूर हस्तियां हॉलीवुड की भी हैं। ऑस्कर विजेता लिआनार्डो डि कैप्रियो और अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज उनके साथ काम करने की इच्छा पहले ही जता चुके हैं, वहीं जैन मलिक अपनी गर्लफ्रेंड गीगी हदीद को शाहरुख खान की फिल्म देवदास दिखाने के लिए हाल ही में सुर्खियों में रहे।

टाइटैनिक और अवतार के निर्देशक जेम्स कैमरॉन शाहरुख की फिल्म माई नेम इज खान की तारीफें करते नहीं थकते तो वहीं मशहूर अभिनेता ह्यूग जैकमैन शाहरुख के डांस के दीवाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें