इंडियन टी-20 लीग में सोमवार रात खेले गए मुकाबले में पंजाब के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन ने हैट्रिक ले ली। यह मौजूदा 12वें सीजन की पहली हैट्रिक थी। इस टूर्नामेंट में यह कमाल करने वाले वे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। मैच के बाद सैम ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि दिल्ली के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक बनाई है।