फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: पहली जीत की तलाश में बैंगलोर, आज हैदराबाद से होगी भिड़ंत

Sat, 30 Mar 2019 10:06 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RCB - फोटो : file photo
विज्ञापन

अपनी पहली जीत दर्ज करने से उत्साहित हैदराबाद की टीम रविवार को जब बैंगलोर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो बल्लेबाजी में उसका दारोमदार फिर से डेविड वॉर्नर पर टिका रहेगा जो पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके अच्छी लय में हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम चार बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन


संजू सैमसन के नाबाद 102 रन के बावजूद हैदराबाद ने वॉर्नर की 37 गेंदों पर 69 रन की पारी के दम पर राजस्थान के खिलाफ 199 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल करके पांच विकेट से जीत दर्ज की। मैच के बाद वॉर्नर ने दावा किया कि विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने कहा कि रविवार की शाम को होने वाले मैच के लिए परिस्थितियां भिन्न होंगी। आस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज फिर से बड़ा स्कोर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

वॉर्नर के अलावा जॉनी बेयरस्टॉ (45) और विजय शंकर (35) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। सनराइजर्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और बेंगलोर के गेंदबाजों के लिये उन्हें रोकना आसान नहीं होगा। बेंगलोर ने अब तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं और विराट कोहली की टीम पहला अंक हासिल करने के लिये बेताब है। उसके लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि सनराइजर्स को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


बैंगलोर पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ 70 रन पर आउट हो गया था जबकि मुंबई के खिलाफ वह 187 रन का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहा था। बेंगलोर को अगर जीत दर्ज करनी है तो कोहली और एबी डीविलियर्स के अलावा अन्य बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

टीमें इस प्रकार हैं : 

हैदराबाद : डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, शाकिब अल हसन, विजय शंकर, यूसुफ पठान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल, रिकी भुई, श्रीवत्स गोस्वामी, ऋद्धिमान साहा, शाहबाज़ नदीम, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, बिली स्टैनलेक।

बैंगलोर : विराट कोहली, पार्थिव पटेल, मोईन अली, एबी डिविलियर्स, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दुबे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदत्त पडिक्कल, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, गुरकीरत सिंह मान, हेनरिक क्लासेन, पवन नेगी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षदीप नाथ, प्रयास बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, टिम साउथी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें