फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक रिकॉर्ड बना गए रॉबिन उथप्पा, जिसे दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ना चाहेगा

Mon, 06 May 2019 08:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रॉबिन उथप्पा - फोटो : अमर उजाला

मुंबई से रविवार रात हारते ही IPL 2019 में कोलकाता का सफर खत्म हुआ। इसके साथ ही प्लेऑफ की वह गुत्थी भी सुलझ गई जिसका दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस अहम मुकाबले में कोलकाता को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को हराना जरूरी था। मगर शर्मनाक प्रदर्शन से कोई टीम विजेता नहीं बनती। लिहाजा कोलकाता के हारते ही बेहतर रनरेट के आधार पर हैदराबाद प्लेऑफ में गई।

विज्ञापन

2 of 6
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl
इस 'करो या मरो' के मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर कोलकाता को बल्ला थमाया। टीम महज 133 रन ही बना पाई। स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल 0 पर आउट हो गए और फिर रही सही कसर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने पूरी कर दी। कहने को तो उथप्पा कोलकाता की ओर से सर्वाधिक 40 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन इस बात में भी उतनी ही सच्चाई है कि इस हार के जिम्मेदार वही थे।
विज्ञापन

3 of 6
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl
जिस स्ट्राइक रेट (85.10) से उथप्पा खेले उसकी काफी आलोचना हो रही है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने 40 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था, लेकिन उन्होंने 26 डॉट गेंदें भी खेलीं। टी-20 फॉर्मेट में इतनी गेंद डॉट खेलना किसी अपराध से कम नहीं।

4 of 6
पॉल वलथाटी
उथप्पा न सिर्फ कोलकाता की हार में मैच के मुजरिम कहलाए बल्कि अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज करा बैठे। 26 डॉट गेंदें खेलने के बाद वह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं उनसे आगे पंजाब के लिए खेल चुके पॉल वलथाटी हैं। जिन्होंने 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 29 डॉट गेंदें खेली थीं। हालांकि 50 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 62 रन बनाए थे।
विज्ञापन

5 of 6
रॉबिन उथप्पा
कोलकाता की हार की सबसे बड़ी वजह बीच के ओवर्स में बेहद धीमी बल्लेबाजी रही। 11वें ओवर में मिचेल मैक्लेनेघन के ओवर में उथप्पा एक भी रन नहीं बना पाए और ओवर मेडन रहा। गेंद उनके बल्ले पर आ ही नहीं रही थी। इसका दबाव सीधे-सीधे दूसरे बल्लेबाजों पर नजर आया। रनगति बढ़ाने के चक्कर में पहले कार्तिक और फिर रसेल भी चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉबिन उथप्पा
बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं था, जिससे गेंदबाजों का मनोबल भी गिर गया। कोलकाता की पूरी पारी में 60 गेंद यानी पूरे 10 ओवर्स ऐसे थे जिसमें कोई रन नहीं आया। इसमें से 26 गेंद अकेले रॉबिन उथप्पा ने ही डॉट खेलीं। इससे पहले बैंगलोर के खिलाफ भी इस सीजन में उन्होंने 20 गेंदों पर 9 रन बनाए थे और कोलकाता 11 रन से मैच हार गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें