फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपने ही कप्तान के खिलाफ हुए ऋषभ पंत, विरोध करने पर टीम को मिली खुशी

Thu, 09 May 2019 05:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपक हुड्डा रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
IPL के एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया था। हालांकि दिल्ली की गेंदबाजी के दौरान 20वां ओवर काफी रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में हैदराबाद ने 11 रन बनाए वहीं तीन विकेट भी गंवा दिए।
विज्ञापन

2 of 6
दीपक हुड्डा रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
20वां ओवर कीमो पॉल लेकर आए। पहली तीन गेंदों पर 10 रन आ चुके थे। मगर चौथी गेंद पर पॉल ने अफगानी नबी को आउट कर दिया। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेद जो वाइड थी उस पर भी विकेट आया, लेकिन ऋषभ पंत और कप्तान अय्यर की राय एक नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 6
दीपक हुड्डा रनआउट - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दीपक हुड्डा की रनआउट की अपील वापस ले ली पर ऋषभ पंत के विरोध के बाद उन्हें अपना फैसला वापस लेना पड़ा और दीपक को पवेलियन लौटना पड़ा।

4 of 6
दीपक हुड्डा रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हैदराबाद की पारी के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा रन लेने के लिए दौड़ते समय दिल्ली के गेंदबाज कीमो पॉल से टकराकर क्रीज गिर गए। इस दौरान पंत ने दीपक को रनआउट कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
दीपक हुड्डा रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
अंपायर्स से बात करने के बाद अय्यर ने अपील वापस ले ली और दीपक को खेलने लगे। पंत कप्तान के पास आए और इसका विरोध किया। इसके बाद दीपक को पवेलियन जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपक हुड्डा रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक हुड्डा आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। जो वाइड थी। 4 गेंदों पर चार रन बना चुके दीपक बड़े शॉट खेलने में माहिर है। अगर वे आउट नहीं होते और आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाने में कायमाब हो जाते तो आखिरी ओवर में एक-एक रन के लिए तरस रही दिल्ली को निश्चित तौर पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ता।

नीचे देखिए वीडियो
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें