फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: कोलकाता ने लगाया जीत का 'चौका', राजस्थान को हराकर टॉप पर पहुंचा

Sun, 07 Apr 2019 11:03 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chris Lynn
विज्ञापन

क्रिस लिन (50) और सुनील नरेन (47) की शानदार पारियों की बदौलत दो बार चैंपियन कोलकाता ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 21वें मैच में राजस्थान को हराकर जीत का 'चौका' लगाया। इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अंक तालिका में 8 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, इस सीजन में राजस्थान की यह चौथी हार है और वह अंक तालिका में सबसे निचली स्थान पर काबिज है।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 13.5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता की तरफ से रॉबिन उथप्पा 26 और शुभमन गिल 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए डेब्यू गेंदबाज हैरी गर्ने को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके।

राजस्थान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम कोलकाता को सलामी बल्लेबाज सुनील के रूप में पहला झटका लगा। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस गोपाल ने नरेन को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। नरेन ने 25 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए नरेन ने लिन के साथ मिलकर 91 रन की बड़ी साझेदारी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद 10.5 ओवर में कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा। श्रेयस गोपाल ने क्रिस लिन को मिधुन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। लिन ने 32 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 
 
इससे पहले राजस्थान ने स्टीव स्मिथ (73*) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा। स्मिथ ने 59 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

jos buttler
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान राजस्थान की टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे (5) के रूप में पहला झटका लगा। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने रहाणे को एलबीडब्ल्यू आउट कर डगआउट का रास्ता दिखाया। 

रहाणे के आउट होने के बाद बटलर ने स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 70 के पार पहुंचाया। मगर 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेब्यू गेंदबाज हैरी गर्ने ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। बटलर ने 34 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए बटलर ने स्मिथ के साथ मिलकर 72 रन की साझेदारी की। 

15.4 ओवर में हैरी गर्ने ने राजस्थान को तीसरा झटका दिया। डेब्यू गेंदबाज ने राहुल त्रिपाठी (6) को पीयूष चावला के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। स्मिथ के साथ बटलर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में राजस्थान ने अपनी टीम में दो बदलाव किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्टुअर्ट बिन्नी की प्रशांत चोपड़ा और वरुण एरॉन की जगह एस. मिधुन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, मेहमान टीम कोलकाता ने एक बदलाव करते हुए लॉकी फर्ग्यूसन की जगह हैरी गर्ने को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।
विज्ञापन

राजस्थान बनाम कोलकाता
टीमें इस प्रकार हैंः

कोलकाता : क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल,  पीयूष चावला, कुलदीप यादव, हैरी गर्ने और प्रसिद्ध कृष्णा।

राजस्थान ः अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, प्रशांत चोपड़ा, कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल,धवल कुलकर्णी और एस. मिधुन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें