पंजाब की टीम चेन्नई के खिलाफ लोकेश राहुल (55) और सरफराज खान (67) की पारियों के बावजूद 161 रन का पीछा करते हुए पांच विकेट पर 138 ही बना सकी। पंजाब को उम्मीद है कि उसके आक्रामक ओपनर क्रिस गेल फिर से अच्छी पारी खेलेंगे।
मध्यक्रम में मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, डेविड मिलर भी ज्यादा दायित्व संभालेंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और सैम करन के लिए यह टूर्नामेंट अच्छा रहा है। स्पिन विभाग में कप्तान अश्विन और मुरुगन पर भी रनों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी रहेगी।
पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, लोकेश राहुल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, मुजीब उर रहमान, डेविड मिलर, सैम करन, वरुण चक्रवर्ती, निकोलस पूरन, मोइसिस हेनरिक्स, हार्डस विलजोन, दर्शन नालकंड, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बरार, मुरुगन अश्विन, एंड्रयू टाई, अंकित राजपूत, मनदीप सिंह, सिमरन सिंह।
हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थंपी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक।