फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी होगी पंजाब की प्लेइंग XI, इन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं अश्विन!

Mon, 08 Apr 2019 05:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : फाइल फोटो
मजबूत टॉप ऑर्डर से सजी पंजाब अपने ऑलराउंड बॉलिंग अटैक के दम पर आज शाम 8 बजे से शुरू होने वाले हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में चौथी जीत की तलाश में उतरेगी। मोहाली की पिच शानदार स्पोर्टिंग ट्रैक है। टॉस या फिर ओस मैच का परिणाम बदलने का माद्दा नहीं रखेगी।
विज्ञापन

2 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : Social media
पंजाब इस टूर्नामेंट के 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर है। अपने घरेलू दर्शकों के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में हैदराबाद के सामने आखिर किन अश्विन किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे ये बड़ी बात है।
विज्ञापन

3 of 6
क्रिस गेल और केएल राहुल - फोटो : ipl
सलामी बल्लेबाजी

टीम को जोरदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी एक बार फिर तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और केएल राहुल पर होगी। पिछले मैच में गेल का बल्ला पूरी तरह खामोश था। हालांकि राहुल ने जरूर अच्छी पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे थे।

4 of 6
मयंक अग्रवाल - फोटो : Social media
मध्यक्रम

मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर और मनदीप सिंह इस टीम के मध्यक्रम की जान है। मयंक अग्रवाल ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से उनका बल्ला खामोश है। डेविड मिलर और सरफराज खान लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हैं। मनदीप सिंह को जरूर मौके कम मिले हैं, लेकिन उनके बड़े शॉट लगाने की काबिलियत पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
सैम करन - फोटो : पीटीआई
ऑलराउंडर्स

इस सीजन पंजाब के पास अब तक की सबसे मजबूत ऑलराउंडर्स की फौज है। अपने पहले ही मैच में सैम करन ने हैट्रिक लेकर बता दिया कि वे उनके भीतर कितना पोटाश है। बल्ले से भी यह खिलाड़ी कमाल करना जानता है। दूसरी ओर कप्तान अश्विन भी पावरप्ले के दौरान विकेट निकालने में कामयाब रहे हैं। हालांकि बल्ले से अभी भी बड़े शॉट्स आने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl
पंजाब की प्लेइंग XI कुछ इस तरह नजर आती है:

लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम करन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्र्यू टाई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें