फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेऑफ स्थल, नए प्रायोजनों के लिए निविदा होंगे सीओए बैठक का एजेंडा

Sun, 07 Apr 2019 10:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल 2019
विज्ञापन

आईपीएल प्लेऑफ के लिए मैच स्थलों को अंतिम रूप देना तथा विभिन्न प्रायोजनों और सेवाओं के लिए नई निविदाओं पर फैसले प्रशासकों की समिति (सीओए) की सोमवार को यहां होने वाली बैठक में किए जाएंगे।

विज्ञापन


बीसीसीआई के तीन पदाधिकारी कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी भी इसमें भाग लेंगे। 

बैठक के एजेंडा में आईपीएल प्लेऑफ के मैच स्थलों पर फैसला किया जाएगा। पता चला है कि चेन्नई और हैदराबाद में प्लेआफ और एलिमिनेटर करवाने जबकि मुंबई में फाइनल करने पर चर्चा चल रही है। 

इसके अलावा कुछ अन्य मसलों पर भी चर्चा की जाएगी। 

बीसीसीआई का पेटीएम के साथ सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों (भारत में) का प्रायोजन करार समाप्त होने जा रहा है। इसके अलावा उसका अपनी पीआर कंपनी के साथ भी करार समाप्त हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘नियमों के अनुसार नए सिरे से निविदायें जारी की जाएंगी।’ 

महिलाओं के मिनी आईपीएल के संचालन को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें