फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी नहीं बना पाए आखिरी गेंद में जरूरी एक रन, खुद चेन्नई को हराने वाले पार्थिव भी हैरान

Mon, 22 Apr 2019 01:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पार्थिव पटेल का बयान (ग्राफिक्स अमित शुक्ला) - फोटो : अमर उजाला
जब इतिहास में कभी इंडियन टी-20 लीग के सबसे रोमांचक मुकाबलों के बारे में बात की जाएगी तो बैंगलोर और चेन्नई के बीच कल रात यानी 21 अप्रैल 2019 को खेले गए इस मैच का जिक्र जरूर होगा। रोलर कोस्टर की तरह चले इस सांस थाम लेने वाले मुकाबले में धोनी ने सभी का दिल जीत लिया।

उन्होंने न सिर्फ मुकाबले में अपनी टीम की वापसी कराई बल्कि विषम परिस्थितियों में अकेले अपने दम पर चेन्नई को जीत की दहलीत तक पहुंचा दिया, लेकिन इसे बदकिस्मती ही कहा जाएगा कि 48 गेंदों में ताबड़तोड़ 84 रन बनाने वाला यह खिलाड़ी आखिरी गेंद में जीत के लिए जरूरी 2 रन नहीं बना पाया। इस तरह मेजबान बैंगलोर 1 रन के करीबी अंतर से मैच गंवा बैठा।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में टॉस जीतकर चेन्नई ने बैंगलोर को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। विराट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। 'विराट सेना' की ओर से अर्धशतक और आखिरी गेंद पर बेहद अहम रन आउट करने वाले विकेटकीपर पार्थिव पटेल को 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
चेन्नई बनाम बेंगलोर
मैच खत्म होने के बाद  होने के बाद पार्थिव पटेल ने कहा कि वे आश्चर्यचकित हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आखिरी गेंद को बल्ले से नहीं मार पाए। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने उमेश यादव की अंतिम गेंद जो कि धीमी गति की लेग कटर थी, को बल्ले से नहीं मार पाए और रन दौड़ने के लिए निकल पड़े। जिस पर पार्थिव पटेल ने स्ट्राइक एंड पर डायरेक्ट हिट लगाकर शार्दुल ठाकुर को आउट किया जिसकी बदौलत बैंगलोर को 1 रन से जीत हासिल हुई।

4 of 5
पार्थिव पटेल
पार्थिव पटेल ने आगे कहा कि जब महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे तो अंतिम 5 ओवरों (15-20) में 70 रन बन चुके थे, हम उन्हें ऑउट करना चाहते थे या उन्हें डॉट गेंद कराना चाहते थे क्योंकि सभी जानते हैं कि वे कितने अच्छे बल्लेबाज हैं और वे धैर्य के साथ काम करते हैं। उनके दिमाग में मैच जीतने की गणना चलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी और उमेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अंततः उमेश ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद अच्छी फेंकी जिस बॉल पर एमएस धोनी शॉट नहीं लगा पाए और मैं पहले से तैयार था क्योंकि मैं जानता था कि यह गेंद छूट भी गई तो धोनी रन लेना चाहेंगे और ऐसा हुआ भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें