फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: राजस्थान को रहना होगा पोलार्ड-जोसेफ से सतर्क, मुंबई की नजरें लगातार चौथी जीत पर

Sat, 13 Apr 2019 12:30 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई बनाम राजस्थान
विज्ञापन

जीत की हैट्रिक लगा चुकी मुंबई इंडियन टी-20 लीग के 27वें मैच में शनिवार को राजस्थान से खेलेगी तो सभी की नजरें वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड और अलजारी जोसेफ पर लगी होंगी जबकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर वापसी करेंगे।

विज्ञापन


रोहित पैर की चोट के कारण 11 सत्र में पहली बार किसी आईपीएल मैच से बाहर रहे। उनकी गैर मौजूदगी में पोलार्ड ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टीम की कमान संभाली और 83 रन बनाकर हार की कगार से निकालकर मुंबई को तीन विकेट से जीत दिलाई। 

विजयी रन 22 बरस के अलजारी जोसेफ ने बनाए जो इस साल आईपीएल की खोज साबित हुए हैं। हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाने वाले जोसेफ ने 12 रन देकर छह विकेट लिये थे । वहीं पंजाब के खिलाफ नाबाद 15 रन बनाकर उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन


अब देखना यह है कि एंटीगा में जन्मे जोसेफ और आक्रामक पोलार्ड इस फार्म को शनिवार को भी कायम रख पाते हैं या नहीं। वेस्टइंडीज के ही जोफ्रा आर्चर रायल्स टीम का हिस्सा हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी की थी। 

विज्ञापन

मुंबई छह मैचों में चार जीत के बाद तीसरे और रायल्स छह मैचों में एक जीत के बाद सातवें स्थान पर है। विश्व कप टीम चयन से ठीक पहले रोहित की चोट ने भारतीय टीम प्रबंधन के लिए खतरे की घंटी बजा दी लेकिन पोलार्ड ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ एहतियात के तौर पर इस मैच से बाहर रहे थे और कल खेलेंगे। 

रोहित की वापसी से न सिर्फ उनकी फिटनेस को लेकर अनिश्चितता खत्म होगी बल्कि मुंबई का मनोबल भी बढेगा। मुंबई के पास ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कृणाल पंड्या और सूर्य कुमार यादव के रूप में कई भरोसेमंद बल्लेबाज हैं ।

मेजबान के पास डैथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के जासन बेहरेनडोर्फ के साथ जोसेफ हैं। चेन्नई के खिलाफ कल तीन विकेट 53 रन पर गंवाने वाले राज्सथान को इस गेंदबाजी आक्रमण से सावधान रहना होगा। रायल्स का कोई बल्लेबाज कल बड़ी पारी नहीं खेल सका और स्टोक्स ने सर्वाधिक 28 रन बनाए।

रायल्स के पास कप्तान अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज हैं जिन्हें अपनी क्षमता के अनुरूप खेलना होगा। गेंदबाजी में आर्चर के साथ जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, श्रेयस गोपाल और लेग स्पिनर रियान पराग हैं। स्टोक्स से हरफनमौला प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें