फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: 8वीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई, कप्तान धोनी ने इनके सिर बांधा जीत का सेहरा

Sat, 11 May 2019 12:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में छह विकेट से जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए कहा कि गेंदबाजी विभाग के लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर ही उनकी टीम आठवीं बार IPL फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन

2 of 4
एमएस धोनी
चेन्नई के गेंदबाजों ने दिल्ली को नौ विकेट पर 147 रन पर रोक दिया था। चेन्नई ने 19 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाकर जीत दर्ज की। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने जिस तरह का खेल दिखाया वह बेहतरीन था। स्पिनरों को कुछ टर्न मिल रहा था और हमने सही समय पर विकेट निकाले। उनके पास बाएं हाथ के बल्लेबाज थे और हमारे बाएं हाथ के स्पिनर्स ने उनके सामने अच्छा प्रदर्शन किया। लगातार विकेट हासिल करना महत्वपूर्ण रहा।’
विज्ञापन

3 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों को श्रेय जाता है। कप्तान उन्हें यही कह सकता मैं यह चाहता हूं। इसके बाद उस हिसाब से गेंदबाजी करना उनका काम है। इस सत्र में हम अभी जहां पर हैं उसके लिए गेंदबाजी विभाग का आभार।’
विज्ञापन

4 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : पीटीआई
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराया, लेकिन साथ ही कहा कि उनके लिये यह सत्र शानदार रहा। अय्यर ने कहा, ‘हमारी शुरुआत निराशाजनक रही। हमने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए जिससे उबरना मुश्किल था। उनके पास शानदार स्पिनर हैं। कोई भी बल्लेबाज पारी को संवार नहीं पाया और अच्छी साझेदारियां नहीं निभाई गई।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें