फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: धोनी खोलेंगे राज, बोले- मैं हत्या कर सकता हूं, लेकिन मैच फिक्सिंग नहीं

Mon, 11 Mar 2019 01:58 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स की गिनती IPL इतिहास की सबसे सफल टीम में होती है। इसकी अगुवाई कोई और नहीं बल्कि कप्तानों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करते हैं। सीएसके तीन खिताब जीत चुकी है, लेकिन उसके दामन में स्पॉट फिक्सिंग के चलते 2 साल का प्रतिबंध भी आया। अब इस मुद्दे पर पहली बार माही ने मुंह खोला है।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, आईपीएल के मद्देनजर 20 मार्च से हॉटस्टार पर 'रोर ऑफ द लायन' नामक एक डॉक्यूमेंट्री रीलिज होने जा रही है। फिलहाल इसका टीजर ही सामने आया है। जिसकी शुरुआत में ही धोनी कहते हैं, मेरे लिए सबसे बड़ा अपराध हत्या करना नहीं, बल्कि मैच फिक्सिंग करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : ipl
45 सेकंड के इस वीडियो में  ट्रेलर में धोनी ने कहा, 'टीम इसमें (मैच फिक्सिंग) में शामिल थी, मुझ पर भी आरोप लगा था। यह हम सभी के लिए कठिन दौर था। वापसी करना हमारे और फैंस दोनों के लिए बेहद भावुक क्षण था और मैंने हमेशा ही कहा है, जिस चीज से आपकी मौत नहीं होती, वो आपको मजबूत बनाती है।'
 

 

4 of 5
वीडियो में धोनी के अलावा सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और दूसरे खिलाड़ी भी नजर आते हैं। 2015 में दो साल का बैन झेलने के बाद धोनी नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कमान संभालते नजर आए। हालांकि 2017 में उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को टीम की बागडोर सौंप दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने वापसी करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। मगर दक्षिण भारत में चल रहे कावेरी नदी विवाद के चलते चंद मैच बाद ही सीएसके का होम ग्राउंड चेन्नई से बदल दिया गया था। उस सीजन में माही ने 16 मैच में 75.83 की औसत से 455 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें