इससे पहले पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, पंजाब ने डेविड मिलर को शामिल किया है, जबकि सैम करन की जगह हारडुस विलजोएन को मौका दिया गया है। वहीं, वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू मैच है।
Ni
दोनों ही टीम आज के इस मैच को जीतकर उसकी लय बरकरार रखना चाहेगी। आंकड़ों के लिहाज से कोलकाता की टीम जीत की दावेदार मानी जा रही है। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला आज बेहद ही रोमांचक होने वाला है। एक तरफ क्रिस गेल हैं, तो दूसरी तरफ आंद्रे रसेल। दोनों ही वेस्टइंडीज के खतरनाक खिलाड़ी हैं। यह दोनों खिलाड़ी कभी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। बता दें कि दोनों टीमें 23 मुकाबले में आमने-सामने हुए हैं, जिसमें 15 में कोलकाता को जीत मिली है, जबकि पंजाब की टीम केवल 8 मैच में जीत दर्ज कर पाई है।
दोनों ही टीम अपना पहला मैच जीत चुकी है। कोलकाता ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था, जबकि पंजाब ने राजस्थान को उसी के घर में 14 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की थी। इस मैच के बाद कोलकाता को अगले चार मैच बाहर खेलने हैं और 12 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ खेलने वे ईडन गार्डंस लौटेंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीम 23 बार आमने-सामने आई है। यहां कोलकाता 15 जीत के साथ पंजाब पर भारी पड़ती है।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें-
कोलकाता: क्रिस लिन, सुनिल नरेन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा।
पंजाब: क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल,सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, एंड्रयू टाई, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान),मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, हारडुस विलजोएन।