फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: दिल्ली ने रोका कोलकाता का विजयी रथ, सुपरओवर में हराया

Sun, 31 Mar 2019 07:55 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली बनाम कोलकाता - फोटो : pti
विज्ञापन

दिल्ली ने शनिवार को कोलकाता का विजयी रथ को रोक दिया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने सुपओवर में कोलकाता को 3 रन से हराकर इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


सुपरओवर में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर 10 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम एक विकेट खोकर 7 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस मुकाबले में 99 रन की शानदार पारी के लिए पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने भी निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए।

मुंबई के 185 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। 8 गेंद में 16 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे धवन को पीयूष चावला ने अपनी फिरकी में फंसाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने शॉ के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। मगर 11.6 ओवर में आंद्रे रसेल ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। उन्होंने 32 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने शॉ के साथ मिलकर 89 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


इसके बाद 17.5 ओवर में दिल्ली को ऋषभ पंत (11) के रूप में तीसरा झटका लगा। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने उन्हें पीयूष चावला के हाथों कैच आउट कराया। तीसरे विकेट के लिए पंत ने शॉ के साथ मिलकर 54 रन की साझेदारी की। 18.3 ओवर में कोलकाता को पृथ्वी शॉ के रूप में बड़ी सफलता मिली। लॉकी फर्ग्यूसन ने शॉ को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। वह 99 रन बनाकर आउट हो गए। शॉ ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया था। उन्होंने 54 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 99 रन की बेहतरीन पारी खेली।

इसके पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंची कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक के बीच 54 गेंदों में बेहतरीन 95 रन की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए। जहां से निर्धारित 20 ओवर्स में कोलकाता 185/8 तक पहुंचने में कामयाब हो पाया।

कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 28 गेंदों में 62 रन तो दिनेश कार्तिक ने 36 गेंदों में 50 रन बनाए। दिल्ली के लिए हर्षल पटेल को सर्वाधिक 2 विकेट मिले जबकि रबाडा, लामिछाने, अमित मिश्रा और मॉरिस की झोली में 1-1 विकेट आए।

कोलकाता की बल्लेबाजी

आंद्रे रसेल - फोटो : file photo
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंची कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक के बीच 54 गेंदों में बेहतरीन 95 रन की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए।

कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 28 गेंदों में 62 रन तो दिनेश कार्तिक ने 36 गेंदों में 50 रन बनाए। दिल्ली के लिए हर्षल पटेल को सर्वाधिक 2 विकेट मिले जबकि रबाडा, लामिछाने, अमित मिश्रा और मॉरिस की झोली में 1-1 विकेट आए।

इससे पहले आज अपना इंडियन टी-20 लीग का डेब्यू कर रहे निखिल नाइक और क्रिस लिन ने कोलकाता को बेहद धीमी शुरुआत दिलाई। रन गति बढ़ाने के प्रयास में 3.4 ओवर में नाइक 
(16 गेंदों में 7 रन) को संदीप लामिछाने ने पगबाधा आउट किया। 

इस झटके से अभी टीम उबर ही नहीं पाई थी कि कोलकाता के सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (6 गेंद में 11 रन) भी चलते बने। हर्षल पटेल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद सातवें और आठवें ओवर में कोलकाता ने क्रमश: क्रिस लिन (18 गेंदों में 20 रन) और नीतिश राणा (2 गेंद में 1 रन) को गंवा दिया। जल्द ही शुभमन गिल भी 5 गेंद में 4 रन बनाकर बदकिस्मती से रनआउट हो गए।

यहां से छठे विकेट के लिए आंद्रे रसेल और कप्तान दिनेश कार्तिक के बीच 54 गेंदों में बेहतरीन 95 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने लगभग हर गेंदबाज को मैदान के हर कोने में छक्के-चौके के लिए भेजा। इस बीच आंद्रे रसेल ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
विज्ञापन

दोनों टीम की प्लेइंग XI

इसके पहले दोनों ही टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अहम बदलाव किए। दिल्ली ने जहां चार खिलाड़ियों की अदला-बदली की तो कोलकाता ने घायल सुनील नरेन की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज निखिल नाइक को मौका दिया है।

कोलकाता: क्रिस लिन, नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा, निखिल नाइक, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर) शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्ग्यूसन

दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इंग्राम, हनुमा विहारी, क्रिस मॉरिस, अमित मिश्रा, संदीप लामिछाने, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल
 

केकेआर के दो मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन बल्लेबाज

नीतिश राणा 131 रन, 68 सर्वोच्च, 2 अर्धशतक 
रॉबिन उथप्पा  102 रन, 67 नॉटआउट सर्वोच्च, 1 अर्धशतक
आंद्रे रसेल       97 रन, 49 नॉटआउट सर्वोच्च

केकेआर के दो मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज
आंद्रे रसेल 6 ओवर दिए, 53 रन दिए, 4 विकेट 
पीयूष चावला, 6 ओवर 49 रन दिए, 2 विकेट 

दिल्ली कैपिटल्स के 2 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
ऋषभ पंत 102 रन, 78 सर्वोच्च, 1 अर्धशतक 
शिखर धवन 94 रन 51 सर्वोच्च, 1 अर्धशतक

दिल्ली के 2 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट शीर्ष गेंदबाज
रबाड़ा 7.4 ओवर, 49 रन दिए, 3 विकेट 
इशांत शर्मा 7 ओवर,62 रन दिए, 3 विकेट  
अमित मिश्रा 4 ओवर, 35 रन दिए, 2 विकेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें