दुबे ने टी-20 में साल 2015-16 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से कदम रखा था। अभी तक खेले 13 टी-20 मैचों में दुबे ने लगभग 150 की स्ट्राइक रेट बरकरार रखी है, साथ ही 10 विकेट भी लिए हैं। दुबे गेंदबाजी में वैरियेशन के लिए जाने जाते हैं। उनका बेस्ट 53 रन देकर 7 विकेट है। उन्हें भविष्य का युवराज सिंह भी कहा जाता है।