फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोनी की दीवानगी, चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रैक्टिस देखने पहुंचे रिकॉर्डतोड़ दर्शक

Mon, 18 Mar 2019 01:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो आईपीएल शुरू होने में लगभग चार दिन शेष हैं। मगर इसका बुखार फैंस के सिर पर अभी से चढ़ चुका है। इसकी बानगी चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में उस वक्त देखने को मिली, जब टीम का प्रैक्टिस सेशन देखन के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

2 of 4
मुरली विजय - फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
दरअसल, इस सीजन का पहला मैच गतविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स और विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। दोनों ही टीम इसे लेकर जमकर मेहनत कर रही है। रविवार को चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान पर जब प्रैक्टिस मैच खेला तो स्टेडियम में दर्शकों की फ्री एंट्री की घोषणा कर डाली। फिर क्या था देखते ही देखते पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया।
विज्ञापन

3 of 4
एमए चिदंबरम स्टेडियम - फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
इसके पहले शायद ही किसी प्रैक्टिस मैच में इतने दर्शक पहुंचे होंगे। मगर धोनी की फैन फॉलोइंग और चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रति लोगों की दीवानगी ने वह कर दिखाया जो इसके पहले कभी नहीं हुआ। खुद सीएसके ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि प्रैक्टिस मैच में 12 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन

4 of 4
प्रैक्टिस मैच के दौरान एमएस धोनी - फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
कप्तान एमएस धोनी की एंट्री पर तो मानो स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस के भीतर करंट दौड़ गया। नीचे वीडियो में खुद देखिए कि किस तरह दर्शकों ने उन्हें चीयर किया...
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें