फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की रथ पर सवार धोनी के धुरंधरों का सामना हैदराबाद से, कड़ी टक्कर की उम्मीद

Tue, 16 Apr 2019 05:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
csk vs srh
विज्ञापन

विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूके अंबाती रायुडू अपने बल्ले से जवाब देना चाहेंगे जब शानदार फॉर्म में चल रही चेन्नई इंडियन टी-20 लीग के 33वें मैच में बुधवार को हैदराबाद से खेलने उतरेगी। 

विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है। ऐसे में रायुडू का विश्व कप टीम से बाहर रहना एकमात्र निराशा का सबब है। हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक जमाकर फार्म हासिल किया। एक समय चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प माने जा रहे रायुडू टीम से बाहर होने की हताशा हैदराबाद पर उतारने को बेताब होंगे।

चेन्नई की टीम आठ मैचों में 14 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि लगातार तीन मैच हार चुके हैदराबाद के हौसले पस्त है। उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी। ‘बूढे घोड़ों की फौज’ करार दी गई चेन्नई की ताकत यह है कि उसके पास टीम संयोजन में विविधता है। हालात के अनुरूप उसके पास प्लान ए , बी या सी है लेकिन सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टा और डेविड वॉर्नर के नाकाम होने पर पूरी टीम दबाव में आ जाती है।
विज्ञापन


वॉर्नर के 400 और बेयरस्टो के 304 रन के बाद तीसरे नंबर पर विश्व कप टीम में जगह बना चुके विजय शंकर (132 रन) हैं। हैदराबाद की समस्या उसका मध्यक्रम रहा है। मनीष पांडे छह मैचों में 54, दीपक हुड्डा 47 और युसूफ पठान 32 रन ही बना सके हैं। पठान काफी समय से पिछली साख पर टीम में बन हुए हैं लेकिन लंबे समय से अच्छी पारी नहीं खेल पाए। 

दूसरी ओर धोनी ने अलग अलग हालात के अनुरूप अलग अलग संयोजन उतारे हैं और उनकी टीम कप्तान के भरोसे पर सही भी उतरी है। चेपॉक के धीमे विकेट पर हरभजन सिंह हों या बाहर के विकेटों पर मिशेल सेंटनेर, धोनी की अधिकांश रणनीतियां कारगर साबित हुई है। 

चेन्नई के लिए इस सत्र के स्टार 40 बरस के इमरान ताहिर रहे हैं जो 13 विकेट ले चुके हैं। हैदराबाद को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हालत में यह मैच जीतना होगा जो उतना आसान नहीं लग रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें