फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: धोनी की कमी से हारी चेन्नई, विकेट के पीछे रायुडू नहीं दिखा पाए माही वाली फुर्ती

Sat, 27 Apr 2019 03:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बाल-बाल बचे एविन लुईस
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीमारी की वजह से शुक्रवार को IPL 2019 में मुंबई के खिलाफ मैच खेलने नहीं उतरे। धोनी की गैरहाजिरी की कीमत चेन्नई को हार के साथ चुकानी पड़ी। कई अहम मौकों पर टीम को माही की कमी खली।
विज्ञापन

2 of 7
सुरेश रैना
विकेट के पीछे चपलता हो या फिर रीव्यू की चतुराई या फिर डेथ ओवर्स में रन रोकने के साथ विकेट निकालने की रणनीति पर मोर्चे पर उनकी जगह कप्तानी कर रहे रैना बुरी तरह फेल साबित हुए।
विज्ञापन

3 of 7
एविन लुईस
मुंबई को धोनी की कमी का खूब फायदा मिला। पहला विकेट गिरने के बाद मुंबई के लिए बल्लेबाजी करने उतरे एविन लुईस भी इसी वजह से लकी साबित हुए। दरअसल, मुंबई ने इस मैच के लिए विदेशी खिलाड़ी बेन कटिंग की जगह कैरेबियाई बल्लेबाज लुईस को शामिल किया। 

4 of 7
एविन लुईस और अंबाती रायुडू
लुईस जब 12 रनों पर थे तब हरभजन की गेंद को वे खेलने से चूके थे और कार्यवाहक विकेटकीपर अंबाती रायुडू ने गेंद कलेक्ट की। इस गेंद पर गेंदबाज और विकेटकीपर ने कोई अपील नहीं की और अंपायर भी इसे देख नहीं पाए कि गेंद बल्ले को छूकर रायुडू के दस्तानों में समाई थी। इसके बाद जब अल्ट्राऐज में रिप्ले दिखाया गया तो नजर आया कि गेंद ने बल्ले को छुआ था।
विज्ञापन

5 of 7
एमएस धोनी
यह नजारा देख चेन्नई के फैंस निराश हो गए और इस मौके पर टीम को धोनी की कमी महसूस हुई, क्योंकि धोनी फील्ड पर बहुत एक्टिव रहते हैं और उन्हें तो DRS (धोनी रिव्यू सिस्टम) के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
हर किसी का मानना था कि यदि धोनी क्रीज पर होते तो वे जरूर अपील करते और चेन्नई को 45 के स्कोर पर दूसरा विकेट मिल जाता। इसके बाद लुईस 32 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रोहित के साथ 75 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंंस
शायद यही साझेदारी चेन्नई पर भारी पड़ गई क्योंकि टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की पूरी टीम 109 रन पर ही सिमट गई। मुंबई की तरफ से सबसे अधिक विकेट लसिथ मलिंगा ने चटकाए। उन्होंने 3.7 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट झटके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें