फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी पर लगा 50 प्रतिशत जुर्माना, बिशन सिंह बेदी बोले- 'डरपोक' हैं अधिकारी

Sat, 13 Apr 2019 08:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धोनी-बेदी
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने 'डरपोक' अधिकारियों को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर इंडियन टी-20 लीग मैच के दौरान मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिए 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया। 
 
विज्ञापन

2 of 4
धोनी - फोटो : social media
बेदी ने ट्वीट किया, 'मीडिया ने धोनी के कल रात मैदान के अंदर आने को अंपायरों के खिलाफ बेहद अपरिपक्व विरोध करार दिया है जिस पर मैं हैरान हूं। मेरे लिए यह अबूझ पहेली है कि खेल पत्रकार गलती करने वाले स्थापित सितारों के खिलाफ ईमानदार अभिव्यक्ति करने से क्यों बचते हैं। यहां तक कि अधिकारियों का भी धोनी के प्रति डरपोक रवैया अपनाकर 50 प्रतिशत जुर्माना लगाना बचकाना है।'
 
विज्ञापन

3 of 4
dhoni
यह घटना चेन्नई और राजस्थान के बीच खेले गए मैच के दौरान घटी थी। बता दें कि कप्तान एमएस धोनी (58) और अंबाती रायुडू (57) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने गुरुवार को राजस्थान को 4 विकेट से हराकर जीत का 'छक्का' लगाया।
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी
अंपायर के निर्णय का विरोध करने के चलते धोनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर भरना पड़ा। धोनी के इस रवैये को इंडियन टी-20 लीग के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ माना गया। उन्होंने लेवल 2 के अपराध 2.20 का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें